रिपब्लिकन पार्टी की हार से बदल गए तेवर ट्रंप के तेवर, अब समझौते के मूड में अमेरिकी राष्ट्रपति
मिडटर्म चुनावों में हार से ट्रंप अवाक रह गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की ...और पढ़ें

रिपब्लिकन पार्टी की हार से बदल गए तेवर ट्रंप के तेवर
HighLights
मध्यरात्रि के बाद ट्रंप ने वीटो लिखा हुआ लाल कैप का फोटो पोस्ट किया
पहले इनकार, फिर गुस्सा और अब समझौते के मूड में अमेरिकी राष्ट्रपति
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मिडटर्म चुनावों में हार से ट्रंप अवाक रह गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद पहले इनकार और गुस्से का रुख अपनाया, लेकिन बाद में समझौते और सहयोग का स्वर अपना लिया। अब वे व्यावहारिक रूप से लेम डक (असफल) राष्ट्रपति बन चुके हैं, हालांकि उनके पास अभी भी बड़े कार्यकारी अधिकार हैं।
मंगलवार रात जब डेमोक्रेटिक जीत साफ होने लगी तो ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि मैं मतपत्र पर नहीं था और अगर होता तो हम लैंडस्लाइड से जीत जाते।
उन्होंने फॉक्स न्यूज पर नाराजगी जताई और हारे हुए उम्मीदवारों, खासकर टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एबॉट आखिरी छह महीनों में आरआईएनओ (नाममात्र के रिपब्लिकन) बन गए थे, इसलिए हारे।
मध्यरात्रि के बाद उन्होंने वीटो लिखा हुआ लाल कैप का फोटो पोस्ट किया, जिससे संकेत मिला कि वे डेमोक्रेटिक बिलों को रोक सकते हैं। लेकिन फिर नौ घंटे से ज्यादा चुप रहने के बाद उन्होंने सी-स्पैन पर फोन कर कहा कि वे डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे और हर बिल को वीटो नहीं करेंगे।
उन्होंने समझौते का स्वर अपनाते हुए कहा कि हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे ताकि देश के लिए अच्छे काम हों, डेमोक्रेटिक पार्टी में हमारे कई दोस्त हैं ।
डेमोक्रेट्स के पास वीटो ओवरराइड करने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत नहीं है। रिपब्लिकन खेमे में भी नाराजगी है। कई रूढ़िवादी नेताओं ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि यह हार पूरी तरह उनकी नीतियों और नेतृत्व की अस्वीकृति है।