विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'50% नहीं, भारत पर लगेगा अब सिर्फ 18% टैरिफ...', ट्रंप के एलान के बाद व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

Published: Tue, 03 Feb 2026 08:30 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने की घोषणा की। व्हाइट हाउस ने पुष्टि ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने का एलान किया है। ट्रंप ने सोमवार रात इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने बताया कि भारत पर लगने वाले 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया जाएगा। लेकिन तब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी कि भारत पर लगने वाले अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ पर निर्णय हुआ है या नहीं।

अब व्हाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी दी है कि अमेरिका इस अतिरिक्त टैरिफ को भी हटा देगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका भारतीय इंपोर्ट पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ भी हटा देगा, क्योंकि भारत ने रूसी तेल की खरीदारी कम कर दी है।

trump reduce tariff

पूरी तरह बंद होगी रूसी तेल खरीद

अधिकारी ने यह भी कहा कि एग्रीमेंट के तहत भारत रूसी तेल की खरीदारी को कम नहीं, बल्कि पूरी तरह बंद कर देगा। बता दें कि ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर भारत से टैरिफ हटाने और कथित ट्रेड डील की जानकारी दी थी।

pm modi donald trump call

ट्रंप ने लिखा था, 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें ट्रेड, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूनाइटेड स्टेट्स और वेनेजुएला से बहुत ज्यादा खरीदने पर सहमत हुए।'

india-america-trade-deal-1770055704558_v-Picsart-AiImageEnhancer

ट्रंप की तरफ से एलान होने के बाद पीएम मोदी ने भी पोस्ट कर टैरिफ कम होने की जानकारी दी। पीएम ने लिखा, 'आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें- टैरिफ घटाया, ट्रेड डील का एलान और पीएम मोदी की तारीफ... एक ही फोन कॉल में क्यों बदल गए ट्रंप के सुर? पूरी टाइमलाइन