विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस-यूक्रेन में हो गया एनर्जी सीजफायर, ट्रंप बोले- दोनों देश इसे न तोड़ें

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 08:33 PM (IST)

डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन 'एनर्जी सीजफायर' पर सहमत हो गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

रूस-यूक्रेन में हो गया एनर्जी सीजफायर।

रूस-यूक्रेन में हो गया एनर्जी सीजफायर।

HighLights

  1. ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर का दावा किया।

  2. यह सीजफायर तुरंत लागू होने की बात कही गई।

  3. जेलेंस्की ने 60 दिन के पूर्ण सीजफायर की मांग की थी।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूक्रेन के नए राष्ट्रपति की मांग करने के एक दिन बाद, रविवार को डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस और 'यूक्रेन एनर्जी सीजफायर' पर सहमत हो गए हैं, जो तुरंत लागू हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति, जो इन दो यूरोपीय देशों के बीच युद्ध खत्म करने की कोशिशों में शामिल रहे हैं, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में घोषणा की कि तुरंत प्रभार से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया है।

उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्ष इस सीजफायर पर सहमत हो गए हैं और दोनों देशों से आग्रह किया हि इसे तोड़ना मत।

हमें दो महीने यानी 60 दिन का पूर्ण सीजफायर दें- जेलेंस्की

ट्रंप का यह दावा ABC न्यूज पर जेलेंस्की के एक इंटरव्यू के प्रसारण के कुछ ही समय बाद आया है, जिसमें उन्होंने ट्रंप से आग्रह किया था कि वे पुतिन से कहें कि वे यूक्रेन को दो महीने का सीजफायर दें। जेलेंस्की ने कहा कि कृपया पुतिन से कहें, हमें दो महीने यानी 60 दिन का पूर्ण सीजफायर दें, और हम चुनाव करवाएंगे।

यूक्रेन में एक नए राष्ट्रपति की जरूरत- ट्रंप

उनकी यह गुजारिश ऐसे समय में आई है जब ट्रंप शनिवार को यूक्रेन में एक नए राष्ट्रपति की जरूरत पर जोर दे रहे थे। यूक्रेन में 2019 के बाद से कोई राष्ट्रपति चुनाव नहीं हुआ है।

रूस के साथ शांति समझौता न कर पाने की जेलेंस्की की नाकामी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि मेरा सुझाव है कि उन्हें एक नया नेता चुनना चाहिए जो समझौता कर सके। किसी वजह से जेलेंस्की ऐसा कभी नहीं करते।

यह यूक्रेन के लोग तय करेंगे कि किसे नेता चुनेंगे- जेलेंस्की

रविवार को अपने इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की ने ट्रंप को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा सम्मान करते हुए, यह हमारे समाज और हमारे लोगों पर निर्भर करता है कि वे किस नेता को चुनते हैं।

युद्ध के दौरान चुनाव कराना बहुत मुश्किल- जेलेंस्की

उन्होंने कहा कि पुतिन भी चाहेंगे कि यूक्रेन का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बदल जाए। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान चुनाव कराना बहुत मुश्किल है और लोगों के वोट देने के लिए बाहर निकलने से पहले बुनियादी ढांचे को सुरक्षित करना जरूरी है।

किसी भी स्थिति में हम अपना बचाव करेंगे- जेलेंस्की

उन्होंने कहा कि हमें इस युद्ध को जल्द से जल्द रोकना होगा। हम पुतिन को रोकने के लिए अमेरिका और यूरोप में अपने सहयोगियों पर भरोसा कर रहे हैं। किसी भी स्थिति में, हम अपना बचाव करेंगे क्योंकि ऐसा न करने पर हम अपनी जान और घर, अपनी आजादी, स्वतंत्रता और यूक्रेन को खो देंगे। हम इसे खो नहीं सकते।

इसे भी पढ़ें: 'रूस की रिफाइनरियों पर रोक देंगे हमला, लेकिन...' जेलेंस्की ने रखी एक शर्त?