ट्रंप बनाम ईरान: अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- शांति समझौता फाइनल; तेहरान बोला- अभी नहीं हुआ है कोई अंतिम फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध का "महान समझौता" हो गया है। उन्होंने ...और पढ़ें

ट्रंप का दावा- शांति समझौता फाइनल; तेहरान बोला- अभी नहीं हुआ है कोई अंतिम फैसला (फोटो- रॉयटर)
HighLights
ट्रंप ने कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा
ईरान बोला अमेरिका के साथ किसी भी समझौते के मसौदे को मंजूरी नहीं दी है
एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध का "महान समझौता" हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता बहुत जल्द, शायद इस सप्ताहांत में साइन हो जाएगा। समझौते के बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य तुरंत खोल दिया जाएगा।
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, जलडमरूमध्य आधिकारिक तौर पर खुल जाएगा, जो जल्द ही हो सकता है, बहुत जल्द, शायद यूरोप में इस सप्ताहांत तक।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अन्य देशों के नेताओं से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से भी बात करेंगे।
ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा- ट्रंप
उन्होंने कहा कि इस समझौते से ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने के प्रयास का मुद्दा हल हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने एक समझौता किया है जिसके तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा, और यही इस समझौते को हासिल करने के लिए किए गए सभी प्रयासों का मूल उद्देश्य था। इसलिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी।
ईरान ने जारी किया बयान
ईरान की समाचार एजेंसी फार्स ने गुरुवार को एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि तेहरान ने अभी तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ किसी भी समझौते के मसौदे को मंजूरी नहीं दी है।
ईरान की वार्ता टीम के करीबी एक जानकार सूत्र के हवाले से फार्स ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ प्रारंभिक समझौता ज्ञापन के लिए किसी भी मसौदे को मंजूरी नहीं दी गई है।
