विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिम्मत है तो होर्मुज से खुद लाओ तेल, अमेरिका नहीं करेगा किसी देश की मदद', ट्रंप की चेतावनी

Published: Tue, 31 Mar 2026 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:42 PM (IST)

पश्चिम एशिया में जारी संकट के 32वें दिन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट बंद होने पर अन्य देशों का उपहास किया। उन्होंने सुझाव दिया कि देश या तो स्वयं होर्मुज को खुलवाने का प्रयास करें या अमेरिका से तेल खरीदें।

ट्रंप लगातार ईरान के साथ हो रही बातचीत के सकारात्मक होने का दावा कर रहे हैं (फोटो: रॉयटर्स)

ट्रंप लगातार ईरान के साथ हो रही बातचीत के सकारात्मक होने का दावा कर रहे हैं (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट आज अपने 32वें दिन में प्रवेश कर गया है। ट्रंप लगातार ईरान के साथ हो रही बातचीत के सकारात्मक होने का दावा कर रहे हैं, साथ ही ईरान को हमले की धमकी भी दे रहे हैं। इस बीच अब ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण दूसरे देशों का मजाक उड़ाया है।

ट्रंप ने कहा है कि जो देश होर्मुज बंद होने के कारण जेट ईंधन की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी हिम्मत दिखाते हुए होर्मुज जाकर उसे खुलवाने की कोशिश करनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि दूसरा ऑप्शन ये है कि ऐसे देश अमेरिका से तेल खरीदें।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'वे सभी देश जिन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य की वजह से जेट फ्यूल नहीं मिल पा रहा है— जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, जिसने ईरान को कमजोर करने की मुहिम में शामिल होने से इनकार कर दिया था—उनके लिए मेरे पास एक सुझाव है: नंबर 1- यूएस से खरीदें, हमारे पास इसकी कोई कमी नहीं है। और नंबर 2- थोड़ी हिम्मत जुटाएं, उस जलडमरूमध्य तक जाएं और बस उसे ले लें।'

ट्रंप ने आगे लिखा, 'अब आपको अपने लिए खुद लड़ना सीखना होगा; यूएसए अब आपकी मदद के लिए वहां मौजूद नहीं रहेगा—ठीक वैसे ही, जैसे आप हमारे लिए मौजूद नहीं थे। असल में, ईरान पूरी तरह से तबाह हो चुका है। मुश्किल काम हो चुका है। अब जाएं और अपना तेल खुद हासिल करें!'

ट्रंप ने एक पोस्ट में फ्रांस पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'फ्रांस ने इजराइल जा रहे उन विमानों को अपने क्षेत्र के ऊपर से उड़ने की अनुमति नहीं दी, जो सैन्य साजो-सामान से लदे हुए थे। ईरान के कसाई के मामले में फ्रांस का रवैया बेहद असहयोगी रहा है, लेकिन अब उस कसाई को सफलतापूर्वक खत्म कर दिया गया है! यूएस इसे याद रखेगा!'

यह भी पढ़ें- युद्ध का 32वां दिन: इजरायल ने ईरानी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, इस्फहान शहर में भारी बमबारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।