यू-टर्न: ट्रंप ने कड़े मुकाबले वाले राज्यों में रद की थीं रैलियां, 24 घंटे के भीतर बदला फैसला
अमेरिका में इस मंगलवार को मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप अपनी रिपब्लिकन पार्टी के लिए प्रचार में पूरा ...और पढ़ें

ट्रंप ने कड़े मुकाबले वाले राज्यों में रद कीं चुनावी रैलियां
HighLights
आयोवा और कंसास में सप्ताहांत में होने वाली थीं रैलियां
दोनों राज्यों के सर्वे में कड़े मुकाबले की बात आई सामने
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में इस मंगलवार को मध्यावधि चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप अपनी रिपब्लिकन पार्टी के लिए प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन सर्वे में जब यह पता चला कि आयोवा और कंसास में कड़ा मुकाबला है तो इस सप्ताहांत इन राज्यों में उनकी होने वाली चुनावी रैलियां रद कर दी गईं।
हालिया सर्वे से इसके संकेत हैं कि संसद में रिपब्लिकन के बहुमत पर खतरा बढ़ रहा है। रिपब्लिकन पार्टी ने गुरुवार को ट्रंप की रैलियां रद होने की जानकारी दी।
रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने कहा कि रैलियां इसलिए रद की गईं, क्योंकि इन राज्यों में रिपब्लिकन इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं कि समर्थन मजबूत करने के लिए ट्रंप के वहां जाने की जरूरत नहीं है। यह तब है, जब ट्रंप की लोकप्रियता की रेटिंग निचले स्तर के करीब है।
ईरान युद्ध और महंगाई को लेकर मतदाताओं की नाराजगी के बीच सर्वे में कई रिपब्लिकन बहुल राज्यों में पार्टी के उम्मीदवारों की बढ़त घटती दिखी है।
यह सब तब हो रहा है, जब ट्रंप देश के कुछ सबसे रूढ़िवादी राज्यों में प्रचार कर रहे हैं और पिछले कई हफ्तों से लगभग हर दिन घंटों रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि शनिवार को कंसास और रविवार को आयोवा में होने वाली ट्रंप की रैलियां रद कर दी गई हैं।
पोप पद पर रहते पहली बार मतदान
एएनआइ के अनुसार, अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में पोप लियो ने मेल-इन बैलेट के जरिये मतदान किया है। वह अमेरिकी चुनाव में मतदान करने वाले इतिहास के पहले पोप बन गए हैं। एक बयान में बताया गया कि पोप ने अमेरिकी नागरिक के तौर पर वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग किया।