जानें- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेहद करीबी 29 वर्षीय मैडेलिन की व्हाइट हाउस से क्यों हुई छुट्टी
29 वर्षीय मैडेलिन ट्रंप के अति करीबी मानी जातीं हैं। वह ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहले दिन से उनके साथ काम कर रही हैं।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 10:20 AM (IST)
वाशिंगटन, एजेंसी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump's) की निजी सहायक मैडेलिन वेस्टहौट (Madeleine Westerhout) की व्हाइट हाउस से बहुत नाटकीय ढंग से छुट्टी हो गई। उनको व्हाइट हाउस से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया। 29 वर्षीय मैडेलिन ट्रंप के अति करीबी मानी जातीं हैं। वह ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहले दिन से उनके साथ काम कर रही हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार न्यूजर्सी में अपनी छुट्टी बिताने के दौरान एक रात्रिभोज के कार्यक्रम में वह नशे की हालत में पत्रकारों से डींगे मार रही थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के निजी जानकारी लीक की है।
हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अखबार ने कहा है कि उनको शुक्रवार को व्हाइट हाउस में जाने से रोक दिया गया। सूत्रों ने सीबीएस न्यूज को बताया कि व्हाइट हाउस की मैडेलिन पर पैनी नजर थी। अपनी हरकतों के कारण वह संदेश के घेरे में रहती थीं। एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि वह पहले दिन से जासूसी के काम में लिप्त थीं। उन्होंने राष्ट्रपति से अपनी निकटता का दुरुपयोग किया। उन्होंने अपने विरोधियों के साथ पक्षपात करने की कोशिश की।
व्हाइट हाउस के बारे में प्रकाशित दो पुस्तकों में यह उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत की खबर के बाद मैडेलिन, जो उस वक्त वह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की सदस्य थी। इस परिणाम से काफी उदास, निराश और आहत थीं। उन्हें उस रात रोते हुए देखा गया था। लेकिन इसके बावजूद वह व्हाइट हाउस में स्थान हासिल करने में सफल रहीं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार उसके पास एक निजी इंस्टाग्राम पेज है, जिसके जरिए व्हाइट हाउस में अपने जीवन के बारे में पोस्ट करती हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा का विवरण देतीं हैं।
विदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें