विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया के चुनावी मतपत्रों पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:39 AM (IST)

ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से कैलिफोर्निया में 20,000 से अधिक डाक मतपत्रों की गिनती रोकने की अपील की है, ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो।)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया के डाक मतपत्रों की गिनती रोकने की अपील की।

  2. आरोप: 20 हजार से अधिक मतदाताओं में गैर-नागरिक होने की आशंका।

  3. निचली अदालत और अपीलीय अदालत ने पहले ही अपील खारिज की थी।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि कैलिफोर्निया में 20 हजार से अधिक पंजीकृत मतदाताओं के डाक मतपत्रों की गिनती अस्थायी रूप से रोक दी जाए।

प्रशासन का आरोप है कि इन मतदाताओं में कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो अमेरिकी नागरिक नहीं हैं।अमेरिकी न्याय विभाग ने मांग की है कि विवादित मतपत्रों को अलग रखा जाए और संबंधित मतदाताओं की नागरिकता की पुष्टि होने तक उनकी गिनती न की जाए।

इससे पहले शुक्रवार को संघीय अपीलीय अदालत इस मांग को खारिज कर चुकी है। कैलिफोर्निया के अटार्नी जनरल राब बोन्टा ने प्रशासन के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास है।

उन्होंने मतदाताओं के मतदान अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प जताया।कैलिफोर्निया सरकार का कहना है कि राज्य में गैर-नागरिकों के मतदान को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था मौजूद है। निचली अदालत और अपीलीय अदालत ने भी प्रशासन की मांग स्वीकार नहीं की। अदालतों ने चुनाव प्रक्रिया में राज्यों के संवैधानिक अधिकारों और मतदाताओं के मतदान अधिकारों पर चिंता व्यक्त की।

यह विवाद अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले सामने आया है और इससे संघीय सरकार तथा राज्यों के बीच चुनाव संचालन को लेकर संवैधानिक बहस तेज हो गई है।------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।