अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा दांव, 2 करोड़ बुजुर्गों को बांटेंगे 100-100 डॉलर का चेक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मध्यावधि चुनाव से पहले 2 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को $100 के चेक भेजेंगे। यह धनराशि ...और पढ़ें

अमेरिका चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा दांव (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
ट्रंप 2 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को चेक देंगे।
प्रत्येक बुजुर्ग को लगभग 100 डॉलर की धनराशि मिलेगी।
यह धनराशि मेडिकेयर इंप्रूवमेंट फंड से प्रदान की जाएगी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अब अमेरिका में भी चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए रेवड़ियां बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्यावधि चुनाव से पहले इस सिलसिले की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जल्द ही दो करोड़ वरिष्ठ नागरिकों में प्रत्येक को करीब 100 डॉलर की धनराशि के चेक देंगे।
व्हाइट हाउस ने अपनी वेबसाइट पर ट्रंप की इस योजना का विवरण डाला है। आर्थिक सहायता पाने की योग्यता रखने वाले ज्यादातर बुजुर्गों के लिए 90 डॉलर की धनराशि आने वाले कुछ दिनों में उनके बैंक खातों में पहुंचेगी।
जिन लोगों के बैंक खातों की जानकारी नहीं मिल पाएगी या वे उसमें जमा करवाना नहीं चाहेंगे, उन्हें इस धनराशि का चेक उनके निवास स्थान पर भेजा जाएगा। कुछ लाभार्थियों को 100 डॉलर की धनराशि भी दी जाएगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट में पोस्ट मैसेज में लिखा, मेरा प्रशासन जल्द ही करीब 100-100 डॉलर के चेक दो करोड़ से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को भेजेगा।
इस धनराशि से वे अपने मेडिकेयर की दूसरी किस्त चुका पाएंगे। ट्रंप ने बताया है कि इस सहायता के लिए धनराशि मेडिकेयर इंप्रूवमेंट फंड से आएगी।
यह वह फंड है जिसे डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने फिजूल, धोखाधड़ी करने वालों और गलत लोगों में बांटा। लेकिन अब उनका प्रशासन इस धनराशि को सही और जरूरतमंद लोगों में वितरित करेगा। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)
