अमेरिका में बर्फबारी के बाद अब बाढ़ का खतरा, कई इलाकों को खाली करवाया गया
संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के स्थानीय निदेशक जेम्स जोसेफ का कहना है कि तापमान ब़़ढने के बाद बर्फ पिघलने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा हो सकता है।
कैलिफोर्निया, एजेंसी। मध्य-पश्चिम अमेरिका में पड़ रही क़़डाके की ठंड से थो़ड़ी राहत मिली है। शिकागो और आसपास के इलाकों में पारा शून्य के ऊपर पहुंच गया है। गुरुवार तक तापमान शून्य से 30 से 40 डिग्री नीचे रहने के बाद शुक्रवार और शनिवार को मौसम में हुए अचानक तेज बदलाव को लेकर विशेषज्ञों ने बाढ़ की आशंका जताई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चौबीस घंटों में शिकागो और डेट्रायट शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के स्थानीय निदेशक जेम्स जोसेफ का कहना है कि तापमान ब़़ढने के बाद बर्फ पिघलने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा हो सकता है।
बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात
मौसम विशेषज्ञ टॉड क्लुबर के मुताबिक, इतने कम समय में तापमान में इतना बदलाव दुर्लभ होने के साथ ही चिंता का विषय है। शनिवार को थोड़ी बूंदा-बांदी के बाद मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना भी जताई है। कई विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं।
हजारों उड़ानों को करना पड़ा रद
मध्य-पश्चिमी अमेरिका में बीते गुरवार तक आर्कटिक से भी ज्यादा ठंड प़़ड रही थी। ठंड के कारण अब तक 29 लोगों के मरने की खबर है। भारी बर्फबारी से यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई थी। इसके चलते हजारों उड़ानों को भी रद करना प़़डा था। कैलिफोर्निया में बाढ़ का खतरा कैलिफोर्निया में शुक्रवार की रात से चल रहे तूफान के कारण बाढ़ की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण चार इंच तक वर्षा हो सकती है। बा़ढ़ के खतरे को देखते हुए उत्तरी और दक्षिणी कैलिफोर्निया को खाली कराने का आदेश दिया गया है।