अमेरिकी जज गिंस्बर्ग की मौत से उनका स्टाफ सदमे में, बताया मौत से पहले कैसे बिताया समय
रूथ के संपर्क में रहने वाले लोगों ने बताया कि अपनी मौत से कुछ हफ्तों पहले वो काफी सामान्य थीं और इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ भी समय बिताया।
वॉशिंगटन, एपी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज रूथ बदर गिंस्बर्ग (Ruth Bader Ginsburg) के स्टाफ का कहना है कि रूथ की मौत से वो आश्चर्य में हैं। उनका कहना है कि रूथ अपनी बीमारी से मुकाबला कर रहीं थी और इतना ही नहीं वो एक महीने से कई प्लान भी बना रही थी। ऐसे में जज की मौत ने उनको चकित कर दिया है।
रूथ के संपर्क में रहने वाले लोगों ने बताया कि अपनी मौत से कुछ हफ्तों पहले वो काफी सामान्य थीं और इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया, एक्सरसाज की, ओपेरा सुना और कोर्ट का काम भी करती थीं।
बता दें कि पिछले दिनों रूथ बदर गिंस्बर्ग का 87 साल की उम्र में निधन हो गया था। रुथ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की दूसरी महिला जज थीं। उनके द्वारा महिलाओं क अधिकारों के क्षेत्र में किए गए कार्यों को काफी सराहा जाता है। गिंस्बर्ग का कैंसर के चलते निधन हो गया था। गिंसबर्ग की मृत्यु ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका में छह हफ्तों के बाद राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।