Move to Jagran APP

सौर मंडल से बाहर 24 ग्रहों की पहचान, पृथ्वी की तुलना में जीवन के लिए अधिक उपयुक्त

विज्ञानियों ने हमारे सौर मंडल से बाहर 24 ऐसे ग्रहों की पहचान की है जो पृथ्वी की तुलना में जीवन के लिए अधिक उपयुक्त हो सकते हैं। जर्नल एस्ट्रोबायोलॉजी के मुताबिक ये ग्रह संभवतया पृथ्वी की तुलना में पुराने बड़े थोड़े गर्म और पानी से भरपूर हो सकते हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 10:18 PM (IST)
सौर मंडल से बाहर 24 ग्रहों की पहचान, पृथ्वी की तुलना में जीवन के लिए अधिक उपयुक्त
सौरमंडल से बाहर 24 नए ग्रहों की पहचान फाइल फोटो

वाशिंगटन, प्रेट्र । हमारा ब्रह्मांड अचरजों से भरा पड़ा है। समय-समय पर विज्ञानी इसके रहस्यों से पर्दा उठाते रहते हैं। अब विज्ञानियों ने हमारे सौर मंडल से बाहर 24 ऐसे ग्रहों की पहचान की है, जो पृथ्वी की तुलना में जीवन के लिए अधिक उपयुक्त हो सकते हैं।

loksabha election banner

जर्नल एस्ट्रोबायोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, ये ग्रह संभवतया पृथ्वी की तुलना में पुराने, बड़े, थोड़े गर्म और पानी से भरपूर हो सकते हैं। इनमें पानी की मौजूदगी बताती है कि ये ग्रह इंसानों के रहने के लिए बेहतरीन हो सकते हैं।

अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवíसटी (डब्ल्यूएसयू) के शोधकर्ताओं ने कहा, 'ये ग्रह अपने तारों की परिक्रमा सौरमंडल के ग्रहों के मुकाबले धीमी गति से करते हैं। इसलिए यहां जीवन अधिक आसान हो सकता है।' उन्होंने कहा कि ये सभी ग्रह पृथ्वी से 100 प्रकाश वर्ष दूर हैं।

डब्ल्यूएसयू और टेक्निकल यूनिवíसटी ऑफ बíलन के प्रोफेसर डिर्क शुल्ज-मकुच ने कहा, 'अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप समेत अगली पीढ़ी के अन्य टेलिस्कोपों के जरिये हम इन ग्रहों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।' उन्होंने कहा कि हमें कुछ ऐसे ग्रहों पर ध्यान केंद्रित करना होगा जिनमें जटिल जीवन के लिए सबसे आशाजनक स्थितियां हैं। हालांकि, हमें दूसरी पृथ्वी की तलाश करने में सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि ब्रह्मांड में ऐसे ग्रह भी मौजूद हो सकते हैं जो हमारे लिए पृथ्वी से भी ज्यादा उपयुक्त हों।

इस अध्ययन के मुताबिक, खगोलविदों ने एक सुपर हैबिटेबिलिटी क्राइटेरिया (जहां जीवन की संभावना हो) बनाया, जिसका इस्तेमाल ऐसे 4500 ग्रहों को समझने के लिए किया गया, जो सौरमंडल के बाहर तारों की परिक्रमा करते हैं। अध्ययन के दौरान यह पता लगाया गया कि जीवन के संकेत मिलने के अलावा कौन-कौन से वे ग्रह हैं, जहां जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियां मौजूद हैं। साथ ही पृथ्वी से लगभग 10 गुना बड़े ग्रहों की तलाश की, ताकि रहने लायक ज्यादा जमीन मिलने की संभावना बने। शोधकर्ताओं ने कहा, 'इन ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अभी विस्तृत अध्ययन किया जाना बाकी है।

साल की शुरुआत में भी खोजे थे छह ग्रह

इस साल की शुरुआत में भी खगोलविदों ने छह ग्रहों की खोज की थी, जिसमें एचडी158259 नामक ग्रह अन्य से विशेष था। यह पृथ्वी से 88 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मौजूद है। खगोलविद इसके सौर मंडल का पिछले सात साल से अवलोकन कर रहे थे। इसका तारा हमारे सूर्य से थोड़ा बड़ा है और इसके छह ग्रह हैं एक पृथ्वी से बड़ा है और पांच नेप्च्यून से छोटे ग्रह हैं। लेकिन इन ग्रहों की विशेषता यह है कि इनका अपने सूर्य का चक्कर लगाने का तरीका बहुत ही सामंजस्य भरा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.