विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान पर अमेरिका का प्रचंड प्रहार: 11 दिनों से जारी हैं लगातार हमले, कई बड़े शहरों में गूंजे धमाके

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:36 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:54 AM (IST)

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं लगातार रात हमले किए हैं। दोनों देश हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं लगातार रात हमले किए (फोटो- रॉयटर)

अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं लगातार रात हमले किए (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ईरान के खिलाफ अमेरिका का सबसे लंबा सैन्य अभियान जारी

  2. अमेरिकी स्टील्थ बॉम्बर्स और मिसाइलों के आगे बेबस दिखा ईरानी रक्षा तंत्र

एपी, वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं लगातार रात हमले किए हैं। दोनों देश हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी सैन्य बलों ने ईरान पर नया हमला किया। कमांड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये हमले ईरान की व्यावसायिक जहाजरानी को धमकी देने की क्षमता को और कमजोर करने के लिए किए जा रहे हैं।

अमेरिकी सेना ने अभी तक इस हमले के ठिकानों की जानकारी नहीं दी है। यह हमला उस समय हुआ है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि हमले और तेज किए जाएंगे।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल निर्यात का महत्वपूर्ण रास्ता है। ईरान और अमेरिका के बीच इस क्षेत्र पर कब्जे को लेकर तनाव जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।