चिड़ियाघर में बाड़े से बाहर आया तेंदुआ, फिर लोमड़ी, इमू और एल्पेकस की ले ली जान
न्यू ऑरलियंस के चिडि़याघर में एक तेंदुआ न जाने कैसे बाड़े से बाहर आ गया और छह जानवारों को मार डाला। गनीमत रही कि कोई इंसान इसकी चपेट में नहीं आया।
By Jagran News NetworkEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:59 PM (IST)
वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका के बंदरगाह शहर न्यू ऑरलियंस के ऑडुबोन चिडि़याघर में शनिवार सुबह एक तेंदुआ अपने बाड़े से बाहर निकल आया। फिर क्या था, उसके सामने जो जानवर आया उसी को मार डाला। उसने कुल छह जानवरों की जान ले ली। वेलेरो नाम के तीन साल के इस तेंदुए को बाद में पकड़ लिया गया।
चिड़ियाघर के प्रबंध निदेशक काइल बर्क ने कहा, 'इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन तेंदुए ने छह जानवरों को मार डाला। इन जानवरों में चार एल्पेकस (भेड़ सरीखा जानवर) एक इमू और और एक लोमड़ी शामिल हैं। तेंदुए को बाद में बेहोश कर पकड़ लिया गया।
उसे उसके बाड़े में कड़ी निगरानी में रखा गया है।' इस घटना की वजह से शनिवार को चिडि़याघर बंद रखा गया। चिडि़याघर ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि तेंदुआ अपने बाड़े से बाहर कैसे आ गया?
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें