विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगर युद्ध नहीं रोकोगे तो...', थाईलैंड-कंबोडिया को ट्रंप ने क्या दी चेतावनी? भारत-पाकिस्तान का भी किया जिक्र

Published: Mon, 28 Jul 2025 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2025 06:53 AM (IST)

Thailand Cambodia Conflict अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने में उनकी ...और पढ़ें

Thailand Cambodia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड कंबोडिया को दी चेतावनी।
Thailand Cambodia Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड कंबोडिया को दी चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को रुकवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच रविवार को 15 प्रतिशत टैरिफ का समझौता हुआ। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

मैंने दोनों देशों को दी चेतावनी: ट्रंप

जब उनसे कंबोडिया और थाईलैंड सैन्य संघर्ष को लेकर सवाल पूछा गया तो  ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की। मैंने चेतावनी दी है कि अगर दोनों देश शांति की पहल नहीं करते हैं तो मैं उनसे कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा।

ट्रंप ने आगे कहा,"यह मेरे लिए आसान होना चाहिए क्योंकि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता किया है। मैं कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध समाप्त करवा सकता हूं।

बता दें कि भारत ने बार-बार ट्रंप के दावे को खारिज किया है। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ (सेना) की बातचीत के बाद ही सीजफायर का एलान हुआ था। 

यह भी पढ़ें- Video: 'मैं प्लेन को बम से उड़ा दूंगा, अल्लाह हू अकबर...', बीच हवा में चिल्लाने लगा शख्स; यात्रियों में मची हड़कंप