पसीने से चलेगा शरीर में ग्लूकोज के स्तर का पता
अमेरिकी विशेषज्ञों ने ऐसा बायोसेंसर विकसित किया है जो पसीने की मदद से ग्लूकोज के स्तर का पता लगाने में सक्षम है।
अमेरिका (प्रेट्र)। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने शरीर में ग्लूकोज की मात्रा जांचने का आसान तरीका पता लगाने का दावा किया है। डायबिटीज पीड़ितों को इससे काफी मदद मिलने की उम्मीद है। मौजूदा समय में ब्लड टेस्ट से ग्लूकोज के स्तर का पता लगाया जाता है। अमेरिकी विशेषज्ञों ने ऐसा बायोसेंसर विकसित किया है जो पसीने की मदद से ग्लूकोज के स्तर का पता लगाने में सक्षम है।
इस पहने जाने योग्य सेंसर का सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। कागज से बने होने के कारण यह आसानी से नष्ट भी हो जाता है। इसको बैंडेज की तरह लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इसकी मदद से डायबिटीज पीड़ितों को ग्लूकोज के स्तर का पता लगाने में आसानी होगी और हालात बिगड़ने से पहले ही उसे संभाला जा सकेगा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में डायबिटीज महामारी का रूप धारण कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : दुनिया में जीवों की 4,400 प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा