विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US: पहले पत्नी और बच्चे को बनाया बंधक, फिर अपने 6 माह के मासूम पर बरसाई गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 18 May 2024 08:59 AM (IST)

फीनिक्स में स्थित एक घर में एक पिता ने अपने ही 6 माह के बच्चे पर गोली चलाई। इससे पहले ...और पढ़ें

व्यक्ति ने अपने 6 महीने के बच्चे को घर में मारी गोली (Image: Jagran)
व्यक्ति ने अपने 6 महीने के बच्चे को घर में मारी गोली (Image: Jagran)

HighLights

  1. एक पिता ने अपने ही 6 माह के बच्चे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई
  2. घटना फीनिक्स के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक घर में हुई है
  3. शुक्रवार सुबह 3 बजे से मां और बच्चे को बनाया हुआ था बधंक

सरप्राइज (यूएस), एपी। अमेरिका के राज्य एरिजोना के शहर सरप्राइज से बेहद ही खौफनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक पिता ने अपने ही 6 माह के बच्चे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हालांकि, मासूम की जान बचने की आशंका जताई जा रही है। घटना फीनिक्स के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक घर में हुई है।

इस बीच मां को भी मामूली चोटें आई है। दरअसल, पिता ने अपनी पत्नी और बच्चे को सुबह 3 बजे से बंधक बनाया हुआ था। पुलिस के साथ गतिरोध के दौरान आग लगने के बाद संदिग्ध की स्थिति अज्ञात बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि सुबह 11:30 बजे सरप्राइज शहर में स्थित घर से एक आपातकालीन कॉल आई थी, जिसमें मां ने बताया कि उसे और उसके बच्चे को आरोपी पिता ने सुबह 3 बजे से बंधक बनाकर रखा हुआ है। 

घर के अंदर का नजारा खौफनाक

सार्जेंट रिक हर्नांडेज ने शुक्रवार को बताया कि महिला जैसे-तैसे घर से भाग पाई और मोबाइल फोन की मदद से पुलिस को कॉल किया। महिला ने बताया कि उसका बच्चा अभी भी पिता के साथ घर पर ही है और अंदर खतरा है। अधिकारियों ने घर के अंदर से कई गोलियों की आवाज सुनी। जब वह अंदर पहुंचे तो नजारा काफी खौफनाक बना हुआ था। शीशु को कई गोलियां लगी हुई थी, लेकिन पिता घर के अंदर नहीं दिखा। बच्चे को तुरंत अस्पताल भर्ती किया गया। 

सरप्राइज पुलिस ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, 'शिशु को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों से जान को कोई खतरा नहीं है। महिला पीड़ित को मामूली चोटों के लिए घटनास्थल पर ही इलाज किया गया और उसे बच्चे के पास ले जाया गया।'

पिता नहीं रहता था साथ

SWAT अधिकारियों ने दोपहर में घर को घेर लिया है और जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि वह आदमी अभी भी वहां मौजूद है। अधिकारी और संदिग्ध के साथ हुए गतिरोध के बीच घर में आग भी लग गई। हर्नांडेज ने कहा कि वह व्यक्ति महिला और बच्चे के साथ घर में नहीं रहता था। 

यह भी पढ़ें: Russia-China: बीजिंग की यात्रा के दौरान पुतिन ने को याद किया 75 साल पुराना गीत, बोले- रूस और चीन हमेशा रहे हैं भाई

यह भी पढ़ें: Afghanistan : अफगानिस्तान में गोलीबारी, तीन विदेशियों समेत चार लोगों की हत्या; तालिबान ने कही ये बात