विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Afghanistan : अफगानिस्तान में गोलीबारी, तीन विदेशियों समेत चार लोगों की हत्या; तालिबान ने कही ये बात

Published: Sat, 18 May 2024 04:00 AM (IST)

अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में शुक्रवार देर रात कई बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें तीन विदेशियों सहित चार लोगों की ...और पढ़ें

अफगानिस्तान में गोलीबारी, तीन विदेशियों समेत चार लोगों की हत्या
अफगानिस्तान में गोलीबारी, तीन विदेशियों समेत चार लोगों की हत्या

एपी, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में शुक्रवार देर रात कई बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन विदेशियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

जांच जारी है। देर शाम हुए हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, हमले में चार विदेशियों सहित सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने विदेशियों की राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया।