Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरिक्ष से कैसा दिखता है इंडिया? सुनीता विलियम्स से पूछा गया सवाल तो दिया ये प्यारा जवाब, भारत आने पर भी बोलीं

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 09:13 AM (IST)

    Sunita Williams Talk on India भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के अंतरिक्ष से भारत को सारे जहां से अच्छा बताने के बाद अब भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जवाब काफी चर्चा में है। जब सुनीता विलियम्स से पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है तो उन्होंने बहुत ही खास जवाब दिया जिसे सुन हर कोई खुश होगा।

    Hero Image
    Sunita Williams Talk on India अंतरिक्ष से लौटकर भारत पर बोलीं सुनीता। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? ये सवाल सुनते ही सभी को भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की याद आ जाती है। हालांकि, अब यही सवाल नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Talk on India) से भी किया गया, जिनका जवाब भी दिल मोहने वाला है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनीता विलियम्स बोलीं- अद्भुत है भारत 

    दरअसल, राकेश शर्मा से जब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने पूछा था कि भारत अंतरिक्ष से कैसा दिखता है तो उन्होंने कवि मुहम्मद इकबाल की "सारे जहां से अच्छा" की लाइन कही थी। अब चार दशक बाद, भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारत को अद्भुत बताया है। 

    जब सुनीता विलियम्स से पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने जवाब दिया, "अद्भुत, बस अद्भुत। विलियम्स ने कहा, 

    भारत अद्भुत है। हर बार जब हम हिमालय के ऊपर गए, तो बुच विलमोर ने अविश्वसनीय तस्वीरें लीं, यह बस अद्भुत है।

    भारत का दीदार कर मंत्रमुग्ध हुईं सुनीता

    अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलिय्मस अक्सर भारत के बारे में बात करती रहती हैं। इस बार वो अंतरिक्ष से भारत का दीदार कर मंत्रमुग्ध दिखीं।

    फोटो- सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 

    कैसा दिखता है भारत?

    सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा,

    जब आप पूर्व से गुजरात और मुंबई की ओर जाते हैं और (आप देखते हैं) मछली पकड़ने का बेड़ा आ गया, तो यह आपको थोड़ा सा संकेत देता है, हम भारत आ गए हैं। पूरे भारत में मुझे जो आभास हुआ वह रोशनी का यह नेटवर्क था और बड़े शहरों से छोटे शहरों की ओर जा रहा था और रात के साथ-साथ दिन के समय भी देखना अविश्वसनीय था। इसी के साथ हिमालय देखना अद्भुत है।

    भारतीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में मदद करेंगी सुनीता

    सुनीता विलियम्स से यह भी पूछा गया कि क्या वह भारतीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में मदद करेंगी। उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि हम किसी समय मिलेंगे और भारत में अधिक से अधिक लोगों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, जितना संभव हो सके, क्योंकि यह एक महान देश और एक और अद्भुत लोकतंत्र है।"

    भारत आने पर क्या बोलीं?

    भारत दौरे पर विलियम्स ने कहा कि वो अपने "पिता के देश" की यात्रा करने की उम्मीद करती हैं। वहीं, अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके सहयोगी बुच विल्मोर भी भारत दौरा करना चाहते हैं। 

    यह भी पढ़ें- डिप्रेशन और कैंसर... वापसी के बाद भी आसान नहीं होगी सुनीता विलियम्स की जिंदगी; किन समस्‍याओं से जूझना पड़ सकता है?

    comedy show banner
    comedy show banner