विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunita Williams: सुनिता विलियम्स पर नया अपडेट, अंतरिक्ष में मिल गई बड़ी जिम्मेदारी

Published: Mon, 23 Sep 2024 04:57 PM (IST)

Sunita Williams New update अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आठ महीने से अंतरिक्ष ...और पढ़ें

Sunita Williams New update सुनीता को नासा ने सौंपा नया काम।
Sunita Williams New update सुनीता को नासा ने सौंपा नया काम।

HighLights

  1. सुनीता विलियम्स को नासा ने अब नई जिम्मेदारी सौंप दी है।
  2. सुनीता अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sunita Williams New update भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। आठ महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता को अब नासा ने नई जिम्मेदारी दे दी है। 

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर बनीं सुनीता

  • दरअसल, सुनीता को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमांडर बना दिया गया है।
  • नासा ने घोषणा की है कि रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष स्टेशन की कमान सौंपी है।
  • यह दूसरी बार है जब सुनीता ISS की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 12 साल पहले कार्यभार संभाला था। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर के रूप में, उनकी मुख्य जिम्मेदारी अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षा बनाए रखना होगी।

क्यों सौंपी गई ये कमान?

कमान सौंपने वाली कोनोनेंको अंतरिक्ष स्टेशन पर बीते एक साल से मिशन पूरा कर रही थी और अब वो ट्रेसी सी डायसन और निकोलाई चूब के साथ पृथ्वी पर वापस लौट आई हैं। दूसरी ओर विलियम्स वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने और भविष्य के मानव और रोबोट अन्वेषण मिशनों के लिए नई तकनीकों का प्रदर्शन करने के लिए माइक्रोग्रैविटी प्रयोगशाला में काम कर रही हैं।

क्या बोलीं सुनीता?

औपचारिक हैंडओवर कार्यक्रम में बोलते हुए सुनीता ने कहा कि इस अभियान ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया है। सुनीता ने आगे कहा कि हम इस मिशन का हिस्सा नहीं थे, फिर भी आप लोगों ने मेरे साथी बुच और मुझे अपनाया। आपने हमें परिवार की तरह ही रखा।

बता दें कि आठ दिवसीय मिशन पर अंतरिक्ष में गई सुनीता बीते आठ महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसी है। दरअसल, जिस बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में वह यात्रा कर रही थीं, उसमें तकनीकी गड़बड़ियां आ गई थीं। अब सुनीता अगले साल धरती पर लौटेंगी।

यह भी पढ़ें- Sunita Williams के पति माइकल का हिंदू धर्म में विश्वास, गीता और ओम चिह्न भी अपनाया; पढ़ें कैसी है दोनों की लव-स्टोरी