विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunita Williams के पति माइकल का हिंदू धर्म में विश्वास, गीता और ओम चिह्न भी अपनाया; पढ़ें कैसी है दोनों की लव-स्टोरी

Published: Sun, 15 Sep 2024 05:29 PM (IST)

Sunita Williams News सुनीता विलियम्स पहले अमेरिका की नौसेना में ट्रेनी पायलट थीं। इसके बाद उन्होंने नासा ज्वाइन किया। सुनीता ...और पढ़ें

Sunita Williams News सुनीता के पति के बारे में जानें।
Sunita Williams News सुनीता के पति के बारे में जानें।

HighLights

  1. आठ महीनों से स्पेस में फंसी हैं सुनीता विलियम्स।
  2. जानें कैसे सुनीता की अपने पति से पहली बार हुई मुलाकात।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sunita Williams News नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। आठ दिनों के बाद सुनीता को वापस धरती पर लौटना था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते वो आठ महीनों से स्पेस में फंसी हैं। 

बता दें कि सुनीता विलियम्स इससे पहले अमेरिका की नौसेना में ट्रेनी पायलट थीं। जब सुनीता रिटायर हुईं तो वो कैप्टन पद पर थीं। इसके बाद उन्होंने नासा ज्वाइन किया। सुनीता ने 6 दिसंबर 2006 को अपने पहले अंतरिक्ष मिशन की शुरूआत की थी, जो 22 जून 2007 को खत्म हुआ। सुनीता के इसके बाद के सफर को तो हर कोई जानता है, लेकिन आज हम उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बताएंगे।

माइकल विलियम्स से की शादी

सुनीता ने फेडरल मार्शल माइकल जे विलियम्स से शादी की है। माइकल के बारे में लोग कम ही जानते हैं, लेकिन दोनों को शादी किए दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। 

कौन हैं माइकल विलियम्स

माइकल जे विलियम्स फेडरल मार्शल हैं और अमेरिका के प्रवर्तन और सुरक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शुरुआत के दिनों में माइकल एक हेलीकॉप्टर पायलट थे। 

कैसी है दोनों की लव स्टोरी?

सुनीता विलियम्स भी पहले हेलीकॉप्टर पायलट थी। नासा में जाने से पहले वो अमेरिकी नौसेना में काम करते हुए हेलीकॉप्टर उड़ाती थीं। वहीं, उनकी मुलाकात माइकल से हुई। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर देखते ही देखते प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

बता दें कि सुनीता भगवद गीता को बहुत मानती हैं और माइकल ने भी कभी सुनीता के हिंदू धर्म से कोई समस्या नहीं हुई। यहां तक की खुद माइकल भगवद गीता और हिंदू धर्म के चिह्न ओम को अपना चुके हैं।