विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धरती पर लौटने के बाद ऐसा था Sunita Williams का पहला रिएक्शन, NASA ने जारी किया वीडियो

Published: Wed, 19 Mar 2025 09:35 AM (IST)Updated: Wed, 19 Mar 2025 09:37 AM (IST)

Sunita Williams भारतीय मूल की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी हो चुकी है। 9 महीने और 14 दिन ...और पढ़ें

Sunita Williams Landing Video: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। (फोटो सोर्स: एपी)
Sunita Williams Landing Video: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। (फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग धरती पर वापस आए।
  2. महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स धरती पर वापस आईं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर लौट आई हैं। 9 महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए। बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में उतरा।

लैंडिंग के बाद कैप्सूल को रिकवरी वेसल पर चढ़ाया गया। इसके बाद कैप्सूल को धोया गया। कैप्सूल खोलने के बाद सबसे पहले अलेक्जेंडर गोरबुनोव बाहर आए फिर सुनीता विलियम्स बाहर आईं।

धरती पर लौटने के बाद कैसा था सुनीता विलियम्स का रिएक्शन?

जैसे ही सुनीता विलियम्स बाहर आईं। उनके चेहरे पर मुस्कान थीं। धरती पर वापस आते ही उन्होंने  ग्रैविटी (Gravity) को महसूस किया। कैप्सूल से बाहर आने के बाद रिकवरी टीम के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और स्ट्रेचर पर बैठाया। गौरतलब है कि उन्होंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन, ग्रैविटी पर नियंत्रण न बना पाने की वजह से वो लड़खड़ा गईं। इसके बाद सुनीता विलियम्स  (Sunita Williams Landing Video) का मेडिकल चेकअप और अन्य प्रक्रियाओं को किया गया। डॉक्टर ने बताया कि वो बिलकुल स्वस्थ हैं।  

नासा ने चारों यात्रियों का स्वागत किया

सुनीता, बुच के अलावा, अलेक्जेंडर गोरबुनोव और निक हेग ने भी धरती पर वापसी की। समुद्र में उतरने के बाद स्पेसक्राफ्ट में बैठे चारों यात्रियों का नासा स्वागत किया। अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत नियंत्रण केंद्र से इस संदेश के साथ किया गया, "निक, एलेक, बुच, सुनी - स्पेसएक्स की ओर से घर में आपका स्वागत है।" कमांडर निक हेग ने जवाब दिया, "क्या शानदार यात्रा रही।"

बता दें कि 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, 8 दिनों के लिए स्पेस स्टेशन पर रवाना हुए थे, लेकिन  स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में खराबी आ जाने की वजह से दोनों ISS पर फंस गए। अंतरिक्ष स्टेशन पर 286 दिन तक रहने के बाद दोनों धरती पर सुरक्षित लौटे।

बता दें कि स्पेस स्टेशन पर रहते हुए सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे का शोध पूरा किया। उन्होंने ISS पर रहते हुए 150 से अधिक प्रयोग किए और एक नया रिकॉर्ड बनाया। 

यह भी पढ़ें: मुस्कुराते हुए धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, SpacX Crew कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैश डाउन; देखें लैंडिंग मोमेंट का Video