विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में भारतवंशी सुनीता विलियम्स का बड़ा सम्मान, 107वीं न्यूयॉर्क सिटी वेटरन्स डे परेड की बनीं ग्रैंड मार्शल

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:22 PM (IST)

भारतवंशी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को 107वीं न्यूयॉर्क सिटी वेटरन्स डे परेड का ग्रैंड मार्शल बनाकर सम्मानित किया गया।

वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल बनीं भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल बनीं भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

HighLights

  1. सुनीता विलियम्स न्यूयॉर्क वेटरन्स डे परेड की ग्रैंड मार्शल बनीं।

  2. उन्होंने मैनहट्टन में हजारों पूर्व सैनिकों का नेतृत्व किया।

  3. अंतरिक्षयात्री सुनीता ने सैन्य अनुभवों और बलिदानों को याद किया।

डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। अंतरिक्ष में 608 दिन बिताकर इतिहास रचने वाली भारतवंशी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को 107वीं न्यूयार्क सिटी वेटरन्स डे परेड का ग्रैंड मार्शल बनाकर सम्मानित किया गया। अमेरिकी नौसेना में कैप्टन के पद पर सेवा दे चुकीं सुनीता ने बुधवार को मैनहट्टन के फिफ्थ एवेन्यू पर आयोजित परेड का नेतृत्व किया।

इस परेड में हजारों पूर्व सैनिकों, सैन्यकर्मियों, मार्चिंग बैंड और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूर्व सैन्य कर्मियों को सम्मान देने के लिए यह परेड आयोजित की जाती है। न्यूयार्क के भारतवंशी मेयर जोहरान ममदानी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस मौके पर सुनीता ने कहा कि ग्रैंड मार्शल की जिम्मेदारी निभाना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने अपने सैन्य जीवन को याद करते हुए कहा कि सेना में मिले अनुभवों ने साहस, सम्मान और प्रतिबद्धता का महत्व सिखाया, जिसने हर चुनौतीपूर्ण पड़ाव में उनका मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में दुनिया के अलग-अलग देशों के लोगों के साथ काम करने और रहने का अनुभव बेहद खास रहा। सुनीता ने कहा कि वह सेना से मिली सीख अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं मिलती और सैनिकों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए।

नासा ने 1998 में सुनीता को अंतरिक्षयात्री के रूप में चुना था। वह तीन बार अंतरिक्ष यात्राएं कर चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए और 62 घंटे छह मिनट तक स्पेसवाक किया है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।