यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunita Williams: अंतरिक्ष में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहीं सुनीता विलियम्स, फिर भी फोटो देख टेंशन में क्यों आ गए लोग?
Sunita Williams Pic सुनीता विलियम्स की वापसी का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। अब उनकी वापसी अगले साल अप्रैल ...और पढ़ें

HighLights
- अंतरिक्ष में क्रिसमस मनाती दिखीं सुनीता।
- सुनीता विलियम्स अपने नासा के साथी विल्मोर बुच के साथ कई महीनों से स्पेस में फंसी हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sunita Williams Pic भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने नासा के साथी विल्मोर बुच के साथ कई महीनों से स्पेस में फंसी हैं। सुनीता को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन उनकी वापसी का समय लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि सुनीता विलियम्स की वापसी मार्च या अप्रैल के आखिरी में हो सकती है।
इस बीच सुनीता की एक नई तस्वीर से लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता उठने लगी हैं। कई लोगों ने कहा कि सुनीता को अब जल्द ही धरती पर वापस लाना चाहिए।
क्रिसमस सेलिब्रेट करती दिखीं सुनीता
- दरअसल, नासा ने सुनीता विलियम्स की फोटो शेयर की। इस तस्वीर में सुनीता क्रिसमस के रंग मं रंगी दिख रही हैं।
- वो सैंटा क्लॉज की रेड कैप पहनकर अपने नासा के एक और साथी अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। सुनीता ने इसी के साथ लाल रंग की टी-शर्ट भी पहन रखी हैं।
- सुनीता और पेट नासा के स्पेस स्टेशन के कोलंबस प्रयोगशाला मॉड्यूल के हैम रेडियो पर बोलते हुए फोटो के लिए पोज देते हैं।
Another day, another sleigh ⛄️❄️@NASA_Astronauts Don Pettit and Suni Williams pose for a fun holiday season portrait while speaking on a ham radio inside the @Space_Station's Columbus laboratory module. pic.twitter.com/C1PtjkUk7P
— NASA's Johnson Space Center (@NASA_Johnson) December 16, 2024
फोटो देख लोग क्यों हुए चिंतित?
नासा के फोटो को देखकर लोगों ने चिंता जताई। लोगों ने सुनीता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। एक एक्स यूजर ने लिखा कि सुनीता फोटो में काफी कमजोर और पतली दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें जल्दी वापस लाना चाहिए।
दूसरे यूजर ने कहा कि सुनीता की हालत ठीक नहीं लग रही है, उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने का इंतजाम होना चाहिए। एक ने लिखा कि फोटो देख मैं चिंतित हूं, मैं सुनीता की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
Source:
NASA का एक्स हैंडल
https://x.com/Space_Station/status/1870152342730899651
