विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोस्टन में तेलंगाना की छात्रा लापता, घर से टहलने निकली थी श्रीजा रेड्डी

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:34 AM (IST)

अमेरिका के बोस्टन में तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा श्रीजा रेड्डी टहलने के दौरान लापता हो गई हैं। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बोस्टन में टहलने निकली तेलंगाना की छात्रा श्रीजा रेड्डी लापता।

  2. पुलिस ने 4 नवंबर को आधिकारिक अलर्ट जारी कर मदद मांगी।

  3. मंत्री कोमाटिरेड्डी ने भारतीय दूतावास और TANA से संपर्क साधा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की 23 साल की स्टूडेंट अमेरिका में टहलने के दौरान लापता हो गई। तेलंगाना की रहने वाली छात्रा यूएस के बोस्टन से लापता हो गई है।

लापता छात्रा का नाम श्रीजा रेड्डी बताया जा रहा है। वो तेलंगाना नलगोंडा जिले के कनागल मंडल के शब्दुल्लापुरम गांव की रहने वाली हैं। रेड्डी उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ साल पहले अमेरिका गई थीं। पढ़ाई के साथ वो वहां पार्ट-टाइम काम भी कर रही थीं।

टहलने के दौरान हुई लापता

आखिरी बार श्रीजा को पांच दिन पहले दो नवंबर को देखा गया था। उस दौरान वो टहलने के लिए अपने कमरे से निकली थीं, तब से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

पुलिस ने जारी किया अलर्ट

श्रीजा के लापता होने की सूचना पुलिस को तीन नवंबर को दी गई। इसके एक दिन बाद चार नवंबर को बोस्टन पुलिस विभाग ने उनके लापता होने का आधिकारिक अलर्ट जारी किया और उन्हें खोजने में लोगों से मदद मांगी। श्रीजा के पिता कोया यदागिरी रेड्डी ने बताया कि उनके लापता होने के बाद से कोई खबर नहीं मिली है। परिवार उनके लौटने का इंतजार बेताबी से कर रहा है।

डेढ़ साल पहले अमेरिका गई थी पढ़ने

श्रीजा के पिता ने कहा, "वह डेढ़ साल पहले उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गई थीं। हाल ही में वह भारत आई थीं, हमारे साथ एक महीना रहीं और फिर वापस चली गईं। उस दिन वह कॉलेज गईं, अपने कमरे में वापस आईं और बाद में टहलने के लिए बाहर निकलीं। एक किमी चलने के बाद वह लापता हो गईं। उनका फोन भी बंद है। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।"आखिरी बार उन्हें काले रंग की जैकेट और नीली जींस पहने देखा गया था।

पुलिस को लौटने का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वो कार्सन बीच या हार्बर पॉइंट इलाके में हो सकती हैं। उनके लोकेशन को लेकर पुलिस ने कहा कि वो महज आधा किलोमीटर दूर था इसलिए वो कमरे पर वापस आ सकती हैं।

तेलंगाना के सड़क और भवन मंत्री तथा नलगोंडा के विधायक कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने लापता छात्रा को खोजने के प्रयासों में बोस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद मांगी है। उन्होंने खोजबीन में समन्वय के लिए 'तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका' (TANA) के सदस्यों से भी संपर्क किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।