विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द भारत आ सकता है 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, प्रत्यर्पण की प्रबल संभावना

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 14 Jan 2019 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 10:46 AM (IST)

Tahawwur Rana की जेल की सजा दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली है। मुम्बई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में राणा को 2009 में गिरफ्तार किया गया था।

जल्द भारत आ सकता है 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, प्रत्यर्पण की प्रबल संभावना
जल्द भारत आ सकता है 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, प्रत्यर्पण की प्रबल संभावना

वाशिंगटन(प्रेट्र)। 2008 Mumbai Attack में आतंकी हमले कराने में शामिल तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) को जल्द अमेरिका (US) से भारत लाया जा सकता है। मुंबई हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना' है। भारत सरकार अमेरिकी प्रशासन के ‘पूरे सहयोग' के साथ पाकिस्तानी कैनेडियाई नागरिक के प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। बताया जा रहा है कि राणा की जेल की सजा दिसम्बर 2021 में पूरी होने वाली है। मुम्बई 26/11 हमले की साजिश रचने के मामले में राणा को 2009 में गिरफ्तार किया गया था।

166 लोगों की गई थी जान

पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए- तैयबा के 10 आतंकवादियों द्वारा किए हमले में अमेरिकी नागरिकों सहित करीब 166 लोगों की जान गई थी। पुलिस ने नौ आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया था और जिंदा गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी।

अमेरिका में सजा काट रहा है राणा

राणा को 2013 में 14 साल की सजा सुनाई गई थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार उसे दिसंबर 2021 में रिहा किया जाएगा। सूत्रों की माने तो सजा पूरी होने पर राणा को भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना' है। इस दौरान जरूरी कागजी कार्रवाई और जटिल प्रक्रिया को पूरा करना एक ‘चुनौती' है।

हो रही है प्रत्यर्पण की बात 

भारत का विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय तथा कानून एवं विधि मंत्रालय और अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय सभी की अपनी प्रत्यर्पण प्रक्रिया है। उसने कहा कि जब प्रत्यर्पण की बात आती है तो वे अपनी प्रक्रिया को ना धीमा करना चाहते हैं और ना ही तेज करना चाहते हैं। भारतीय दूतावास और राणा के वकील ने हालांकि इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

हेडली के भी भारत आने की संभावना
26/11 के मुंबई आतंकी हमले एक अन्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण के लिए भी सरकार कोशिश में जुटी हुई है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने 2 जनवरी को लोकसभा में यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी एजेंसियों के साथ संपर्क में है। भारत और अमेरिका के बीच 1997 में हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत हेडली को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के अधिकारियों ने 13-15 दिसंबर 2018 के बीच अमेरिका का दौरा किया। एनआइए अधिकारियों ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ प्रत्यर्पण के मुद्दे पर बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अमेरिका ने साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।

सिंह ने बताया, '6 सितंबर 2018 को भारत-अमेरिका के बीच हुई वार्ता में दोनों देशों ने पाकिस्तान से मुंबई, पठानकोट, उड़ी और दूसरे हमलों के दोषियों के खिलाफ तेज गति से कार्रवाई करने को कहा था।