विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America: बिजली गिरने के बाद स्पिरिट एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 24 Dec 2022 03:20 AM (IST)

फेडरल एविएशन एसोसिएशन के अनुसार चालक दल को दो बार बिजली गिरने की सूचना मिली जिसके बाद उड़ान ने स्थानीय ...और पढ़ें

बिजली गिरने के बाद स्पिरिट एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग
बिजली गिरने के बाद स्पिरिट एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग

वाशिंगटन, एएनआइ। कैनकन की ओर जाने वाली एक स्पिरिट एयरलाइंस की उड़ान ने टेक ऑफ करने के तुरंत बाद बिजली गिरने की वजह से आपातकालीन लैंडिंगक की। फेडरल एविएशन एसोसिएशन के अनुसार, चालक दल को दो बार बिजली गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद उड़ान ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह फिलाडेल्फिया से टेक-ऑफ करने के तुरंत बाद वापसी की और आपातकालीन लैंडिंग की।

आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित

स्पिरिट ने कहा कि एयरबस A321 कैनकन के रास्ते में चालक दल द्वारा बिजली गिरने की सूचना के बाद फिलाडेल्फिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस आ गया। स्पिरिट ने सीएनएन को दिए एक बयान में कहा, 'विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और हम वर्तमान में अपने यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रहे हैं।'

बिजली गिरने के बाद विमान वापस

बता दें कि एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि विमान में कितने यात्री सवार थे। एफएए आपात लैंडिंग की जांच कर रहा है। LiveATC एयर ट्रैफिक कंट्रोल रिकॉर्डिंग ने फ्लाइट क्रू और फिलाडेल्फिया एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के बीच एक्सचेंज को कैप्चर किया, जिसमें चालक दल ने कहा, 'हम पर दो बार बिजली गिरी, हम हवाई क्षेत्र में वापस आने वाले हैं।'

अमेरिका में भीषण बर्फबारी

अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में भीषण सर्दियों के तूफान के बीच 4,100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। विमान के बाहरी हिस्से पर बिजली की मार को रोकने के लिए विमानों को कंडक्टिंग पाथ के साथ डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें: FTX का संस्थापक 25 करोड़ डॉलर के बांड पर जेल से बाहर, कैसे दोस्ती टूटी तो खत्म हुआ पांचवां बड़ा एक्सचेंज

ये भी पढ़ें: Fact Check : वायरल तस्वीर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नहीं, दुष्प्रचार की मंशा से एडिटेड तस्वीर की जा रही वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।