विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Day Parade: न्यूयार्क में इंडिया डे परेड में दिखी राम मंदिर की झांकी, सोनाक्षी और जहीर इकबाल भी पहुंचे

Published: Mon, 19 Aug 2024 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2024 11:40 PM (IST)

India Day Parade अमेरिका के न्यूयार्क में भारतीय संस्कृति का झलक इंडिया डे परेड के दौरान देखने को मिली। इस ...और पढ़ें

India Day Parade: इंडिया डे परेड में दिखी राम मंदिर की झांकी। (फोटो- एएनआई)
India Day Parade: इंडिया डे परेड में दिखी राम मंदिर की झांकी। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक विविधता की दिखी झलक।
  2. एक मुस्लिम संगठन ने परेड बाधित करने का किया असफल प्रयास।
  3. इंडिया डे परेड में मुस्लिम, ईसाई और सिखों की झांकियां भी दिखीं।

आईएएनएस, न्यूयार्क। अमेरिका के न्यूयार्क में भारतवंशियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को इंडिया डे परेड निकाली। इसमें भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और धार्मिक विविधता की झलक दिखी। यह 42वीं इंडिया डे परेड थी। इसमें अयोध्या के राम मंदिर की झांकी शामिल की गई। इसके अलावा मुस्लिम, ईसाई और सिखों की झांकियां भी देखने को मिलीं।

यह भी पढ़ें: 'जब पायलट ने कहा- मुझे प्लेन लैंड करना नहीं आता', अमेरिकी शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया डरावना मंजर

परेड में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

परेड में भारतीय यहूदी और बौद्ध समूह के लोग भी शामिल हुए। लोगों ने महाराष्ट्र के पारंपरिक ढोल बजाते हुए राम मंदिर की झांकी का स्वागत किया। हजारों लोगों ने इस परेड में भाग लिया। हालांकि इस दौरान एक मुस्लिम संगठन के नेतृत्व वाले समूह ने परेड को बाधित करने का प्रयास किया, जिसे असफल कर दिया गया।

पुलिस विभाग ने भी मार्च निकाला

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल भी परेड में शामिल हुए। न्यूयार्क पुलिस विभाग ने परेड में मार्च करने के लिए अधिकारियों और बैंड की एक टुकड़ी भेजी। पुलिस विभाग ने अपने बैनर के साथ मार्च किया। भारतीय तिरंगा थामे दो घुड़सवार पुलिसकर्मी भी रहे।

बांग्लादेश से जुड़ी झांकी भी निकाली

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हमले को लेकर भी एक झांकी निकाली गई, जिसमें बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार रोकने की अपील की गई। इजरायली झंडा लिए एक व्यक्ति भी परेड में शामिल हो गया था। परेड मार्ग के कई स्थानों पर यहूदी और इजरायली लोगों ने राम मंदिर झांकी का समर्थन किया।

दक्षिण अफ्रीका में 'भारत सप्ताह' का समापन

दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वांडरर्स स्टेडियम में इंडिया डे महोत्सव के साथ भारत सप्ताह का समापन हो गया है। इंडिया डे महोत्सव में 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष इंडिया डे का विषय 'स्वतंत्रता का आनंद' था, जिसमें 600 से अधिक कलाकारों ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की विविध संस्कृति का प्रदर्शन किया। जोहान्सबर्ग में भारत के महावाणिज्यदूत महेश कुमार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

यह भी पढ़ें: तूफान के टकराने से सागर में डूबी सुपरयॉट, ब्रिटेन का टेक टायकून लापता; पत्नी को बचाया गया