यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तूफान के टकराने से सागर में डूबी सुपरयॉट, ब्रिटेन का टेक टायकून लापता; पत्नी को बचाया गया
ब्रिटेन के दिग्गज टेक टाइकून इटली में भीषण तूफान के बाद से लापता हैं। इस टेक टाइकून का नाम माइक ...और पढ़ें

HighLights
- इटली के सिसिली तट पर हुआ हादसा।
- सह-कर्मियों के साथ सवार थे माइक।
- पत्नी समेत 15 लोगों को बचाया गया।
एएफपी, लंदन। ब्रिटेन के व्यवसायी माइक लिंच दक्षिणी इटली के तट पर एक सुपरयॉट के डूबने के बाद से लापता हैं। हाल में लिंच को अमेरिका में 11 बिलियन डॉलर की धोखाधड़ी मामले में बरी किया गया था। यह जानकारी इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने साझा की।
यह भी पढ़ें: ब्राजील के न्यायाधीश ने दी एक्स के प्रतिनिधि को धमकी, एलन मस्क ने लिया एक्शन; शेयर किए अहम डॉक्यूमेंट्स
15 को बचाया, छह लोग लापता
56 मीटर लंबी लग्जरी सुपरयॉट द बायेसियन पलेर्मो के पूर्व में पोर्टिसेलो के पास खड़ी थी। अचानक तूफान आने की वजह से यॉट सागर में डूब गई। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के साल्वो कोकिना के अनुसार सिसिली तट पर तूफान और बारिश के बीच लग्जरी यॉट के डूबने के बाद बचाए गए 15 लोगों में लिंच की पत्नी भी शामिल हैं जबकि छह अन्य लापता हैं।
ब्रिटेन से किया गया था प्रत्यर्पित
इतालवी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 59 वर्षीय लिंच को जून की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने बरी किया था। उन पर अपनी सॉफ्टवेयर फर्म ऑटोनॉमी को हेवलेट-पैकार्ड को बेचने से जुड़े बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। लिंच ने 1996 में कैम्ब्रिज में ऑटोनॉमी की सह-स्थापना की। आपराधिक आरोपों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।
सहकर्मियों के साथ यॉट पर थे सवार
लिंच को दो दशक तक जेल में भी रहना पड़ा था। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। एक प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्यमी और निवेशक, जिन्हें कभी-कभी बिल गेट्स के लिए यूके का जवाब कहा जाता है, उन्होंने ब्रिटेन और उसके बाहर कई पुरस्कार और प्रशंसाएँ जीती थीं। बताया जा रहा है कि लिंच कंपनी के सहकर्मियों के साथ नाव पर सवार थे। तभी विध्वंसकारी तूफान आ गया।
