विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेश के बाहर नहीं पसंद आए मुहम्मद यूनुस, न्यूयॉर्क में लगे वापस जाओ के लगे नारे; प्रदर्शनकारी बोले- हसीना हमारी पीएम

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM (IST)

अमेरिका पहुंचे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस को सोमवार देर रात न्यूयार्क में अपने होटल के बाहर ...और पढ़ें

बांग्लादेश के नए मुखिया मुहम्मद यूनुस, न्यूयॉर्क में लगे वापस जाओ के लगे नारे
बांग्लादेश के नए मुखिया मुहम्मद यूनुस, न्यूयॉर्क में लगे वापस जाओ के लगे नारे

HighLights

  1. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया ने पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब
  2. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भी यूनुस के खिलाफ नारेबाजी
  3. प्रदर्शनकारी बोले- हसीना हमारी पीएम, यूनुस ने गंदी राजनीति कर सत्ता हथियाई

 एएनआइ, न्यूयार्क। 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस को सोमवार देर रात न्यूयार्क में अपने होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। न्यूयार्क में आधिकारिक होटल में उनके आगमन से पहले प्रदर्शनकारियों ने मुहम्मद यूनुस के खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भी यूनुस के खिलाफ नारेबाजी की।

शेख हसीना हमारी प्रधानमंत्री- प्रदर्शनकारी

भारतीय मीडिया दल ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने उनका जवाब देने से भी परहेज किया। प्रसारित वीडियो में यूनुस के सुरक्षाकर्मी पत्रकारों को दूर रखने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए कि यूनुस वापस जाओ, पद छोड़ो। वह हाथों में बैनर थामे हुए थे जिन पर लिखा था कि शेख हसीना हमारी प्रधानमंत्री हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 84 वर्षीय यूनुस ने असंवैधानिक, अवैध रूप से बांग्लादेश की सत्ता हासिल की। उन्होंने गंदी राजनीति के साथ सत्ता पर कब्जा किया और बहुत से लोग बेवजह मारे गए।

एक प्रदर्शनकारी शेख जमाल ने कहा कि अभी तक हमारी निर्वाचित प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा नहीं दिया है। हम संयुक्त राष्ट्र से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि यूनुस ने यहां बांग्लादेशी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। उन्हें वापस भेजा जाए।

हम शांति चाहते हैं

एक अन्य प्रदर्शनकारी डीएम रोनाल्ड ने कहा कि हम शांति चाहते हैं। हम धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। बलपूर्वक सत्ता हासिल करने के बाद उन्होंने ¨हदुओं और ईसाइयों को मारना शुरू कर दिया है।

उधर, बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा है कि बांग्लादेश में ¨हदू देश के नागरिक हैं और अंतरिम सरकार देश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी ¨हसा हुई है,उसे ¨हदुओं के खिलाफ ¨हसा के रूप में दिखाया जा रहा है, यह सही नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।