अमेरिका के न्यूजर्सी में गोलीबारी, छह लोगों की मौत, दो संदिग्ध भी ढेर
New Jersey shooting मेरिका के न्यूजर्सी शहर में मंगलवार को एक शूटआउट में एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोग मारे गए। गोलीबारी में तीन नागरिक और दो संदिग्धों की भी मौत हुई है।
न्यूजर्सी, एजेंसियां। New Jersey shooting अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में मंगलवार को एक शूटआउट में एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोग मारे गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस गोलीबारी में तीन नागरिक और दो संदिग्ध हमलावर भी मारे गए हैं। इसमें कम से कम एक नागरिक और दो पुलिस घायल भी हो गए हैं। यह घटना शहर के बेव्यू इलाके के पास एक स्टोर के बाहर हुई। पुलिस की ओर से हमलावरों की पहचान के संबंध में अब तक कोई बयान नहीं आया है।
New Jersey shooting: 6 killed, including police officer
Read @ANI Story | https://t.co/8D3q174m8c" rel="nofollow pic.twitter.com/Eitj7G86f7 — ANI Digital (@ani_digital) December 11, 2019
जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा कि की फायरिंग घटनाएं दो जगहों पर हुई। शुरुआत में एक कब्रिस्तान में गोलीबारी हुई जहां एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। इसके बाद कोशर सुपर मार्केट में फायरिंग हुई जहां से पांच शव बरामद हुए।
बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले फ्लोरिडा के पेंसाकोला नौसेना अड्डे पर सऊदी अरब की वायुसेना के सैन्य अधिकारी मुहम्मद अल शमरानी ने गोलीबारी करके तीन लोगों की जान ले ली थी। शमरानी को भी मौके पर ही मार गिराया गया था। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआइ) ने हमलावर की पहचान की थी। हमलावर 21 वर्षीय मुहम्मद अल शमरानी सऊदी अरब की वायुसेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट था और पेंसाकोला स्थित नौसेना की एविएशन स्कूल कमान में प्रशिक्षण ले रहा था।
अमेरिकी जांच में पाया गया है कि गोलीबारी से पहले मुहम्मद अल शमरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर अमेरिका को मुस्लिम विरोधी बताया था। एफबीआइ की तहकीकात में यह बात सामने आई है कि 21 साल का शमरानी अमेरिका को मुसलमानों के खिलाफ समझता था, इसलिए वह बदले की फिराक में था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगा रही है कि गोलीबारी को अंजाम देने में शमरानी को किसी और ने मदद तो नहीं की थी।