विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के लिए अमेरिका पहुंची युवती लापता, भारत में रिश्तेदारों को तलाश रही पुलिस; जानिए पूरा मामला

Published: Sun, 29 Jun 2025 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jun 2025 06:11 PM (IST)

भारत की सिमरन नामक 24 वर्षीय युवती अमेरिका में लापता हो गई है। वह 20 जून को अरेंज मैरिज के ...और पढ़ें

लिंडनवॉल्ड पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली (फोटो: Lindenwold Police Department)
लिंडनवॉल्ड पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली (फोटो: Lindenwold Police Department)

HighLights

  1. पुलिस के मुताबिक सिमरन को इंग्लिश नहीं आती
  2. केवल वाई-फाई के जरिए काम करता है फोन
  3. सिमरन शादी के लिए अमेरिका आई थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की एक युवती सिमरन अमेरिका में लापता हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि युवती की उम्र करीब 24 साल है और वह अरेंज मैरिज के लिए अमेरिका आई थी। 20 जून को वह भारत से न्यू जर्सी पहुंची थी। यहीं उसे आखिरी बार देखा गया था।

लिंडनवॉल्ड पुलिस को उसके लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली। सीसीटीवी फुटेज में जांच करने पर पता चला कि वह लगातार अपना फोन चेक रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह किसी का इंतजार कर रही थी। लेकिन अधिकारियों ने ये भी कहा कि वह परेशान नहीं दिख रही थी।

इंग्लिश बोलना नहीं जानती सिमरन

पुलिस के मुताबिक, सिमरन को इंग्लिश नहीं आती और अमेरिका में उसका कोई जानने वाला भी नहीं रहता है। उसके पास जो फोन है, वह केवल वाई-फाई के जरिए ही काम कर सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, पुलिस को अभी तक सिमरन के भारत में मौजूद किसी रिश्तेदार के बारे में भी जानकारी नहीं हो पाई है।

अधिकारियों को ये भी शक है कि शायद सिमरन शादी के लिए अमेरिका आई ही नहीं थी, बल्कि वह इसके माध्यम से अमेरिका की फ्री हवाई यात्रा करना चाहती थी। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई अन्य सुराग नहीं मिल पाया है।

सिमरन की हाईट 5 फीट 4 इंच है और उसका वजन लगभग 68 किलोग्राम है। उसके माथे की बाईं तरफ एक छोटा निशान है। आखिरी बार उसे ग्रे स्वेटपैंट, सफ़ेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था।

यह भी पढ़ें: US में लापता होने के एक दिन बाद मिला भारतीय मूल के युवक का शव, साल भर पहले ही हुई थी शादी