यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
US में लापता होने के एक दिन बाद मिला भारतीय मूल के युवक का शव, साल भर पहले ही हुई थी शादी
अमेरिका के टेक्सास में एक भारतीय युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस को शक ही शख्स ने आत्महत्या ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास के प्रिंसटन में भारतीय मूल के 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय अधिकारियों ने संदेह जताया है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, अभिषेक कोली मूल रूप से आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा के रहने वाले है। एक दिन पहले ही उनके लापता होने की खबर मिली थी। इस सूचना के सामने आने के बाद पुलिस और समुदाय के सदस्यों ने तलाशी अभियान चलाया।
लापता होने के अगले दिन मिला शव
बता दें कि लापता होने के अगले दिन भारतीय मूल के युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद परिवार और दोस्त सदमे में हैं। एक साल पहले ही अभिषेक कोली की शादी हुई थी। वह प्रिंसटन में स्थानांतरित होने से पहले अपनी पत्नी के साथ टेक्सास के फीनिक्स में रहते थे।
छह महीने से बेरोजगार थे कोली
इस घटना के बाद अभिषेक कोली के जुड़वां भाई अरविंद कोली ने बताया कि अभिषेक पिछले छह महीनों से बेरोजगार था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अरविंद ने बताया कि उनका अचानक चले जाना हमारे लिए असहनीय क्षति है। हम उनकी याद को गरिमा के साथ सम्मान देना चाहते हैं, बिना किसी वित्तीय चिंता के।
अंतिम संस्कार के खर्चों को पूरा करने और उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए, अरविंद ने GoFundMe अभियान शुरू किया, जिसके तहत 24 घंटे से भी कम समय में 59,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।
