विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shooting In America: इंडियानापोलिस शॉपिंग मॉल के बाहर गोलीबारी, एक की मौत; हिरासत में संदिग्ध

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 04 Jan 2023 09:58 AM (IST)

Shooting In America इंडियानापोलिस शॉपिंग मॉल के बाहर 3 जनवरी की देर रात हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया है।इंडियानापोलिस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार गोलीबारी कास्टलटन स्क्वायर मॉल के बाहर रात 8 बजे से ठीक पहले हुई।

Shooting In America: इंडियानापोलिस शॉपिंग मॉल के बाहर गोलीबारी, एक की मौत; हिरासत में संदिग्ध
Shooting In America: इंडियानापोलिस शॉपिंग मॉल के बाहर गोलीबारी, एक की मौत; हिरासत में संदिग्ध

इंडियानापोलिस, एजेंसी। Shooting In America: इंडियानापोलिस शॉपिंग मॉल के बाहर 3 जनवरी की देर रात हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इंडियानापोलिस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी कास्टलटन स्क्वायर मॉल के बाहर रात 8 बजे से ठीक पहले हुई। घायल पीड़ित की हालत इस समय स्थिर है। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी से पहले विवाद हुआ था। गौरतलब है कि जुलाई 2021 में इसी मॉल के अंदर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। पिछले साल 2022 में शहर के दक्षिण में ग्रीनवुड पार्क मॉल में कम से कम दो बार गोलीबारी हुई।

अमेरिका में बढ़ रही गोलीबारी की घटना

अमेरिका में सार्वजनिक जगहों या भीड़ वाले इलाकों में गोलीबारी करना आम बात हो गई है। 20 नवंबर, 2022 को अमेरिका के कोलोराडो में एक नाइट क्लब में गोलीबारी की गई। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। बीते कुछ समय से अमेरिका में बंदूकधारी के हमले की वारदातों में काफी इजाफा हुआ है। अमेरिका के टेक्सास में मई 2022 में 18 साल के एक यवुक ने स्कूल के अंदर घुसकर 19 बच्चों समेत 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Kevin McCarthy: अमेरिकी स्पीकर का चुनाव हार गए केविन मैककार्थी, बहुमत का आंकड़ा भी नहीं कर पाए पार

अमेरिका में क्या है बंदूक खरीदने के लिए कानून?

अमेरिका के द गन कंट्रोल एक्ट, 1968 (GCA) के मुताबिक, बंदूक या छोटा हथियार खरीदने के लिए 18 साल की उम्र आवश्यक है और हैंडगन के लिए 21 साल की उम्र जरूरी है। हालांकि, बंदूक के पार्ट्स बिना लाइसेंस ऑनलाइन खरीदें जा सकते हैं। ऐसे में अपराधी और बच्चे ऑनलाइन बंदूक के पार्ट्स मंगवाते हैं और बंदूक तैयार कर लेते हैं। यही कारण है कि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

Afghanistan Women: 'हम अफगान की महिलाओं के साथ खड़े हैं', अमेरिका ने की तालिबान के हालिया कदम की कड़ी निंदा

Russia-Ukraine War Latest Updates: यूक्रेनी हमले में रूस के 89 सैनिकों की मौत, रूस ने सेलफोन को ठहराया दोषी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।