Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shooting in US: गोलीबारी से दहला अमेरिका का दक्षिण कैलिफॉर्निया, पांच लोगों की मौत

    Shooting in US दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दस लोगों पर गोली चलाई गई। ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी मिलनी और वो घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल हमलावर की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

    By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Thu, 24 Aug 2023 09:21 AM (IST)
    Hero Image
    दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)

    दक्षिण कैलिफॉर्निया, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के दक्षिण कैलिफॉर्निया राज्य के शहर ट्रैबुको कैन्यन (Trabuco Canyon) में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दस लोगों को गोली लगी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।

    जानकारी के मुताबिक, बाइकर बार, (Biker bar) नामक एक जगह पर हमलावर ने गोलीबारी (Shooting in US)  को अंजाम दिया। बता दें कि बाइकर बार, मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए मनोरंजन का एक केंद्र है। 

    हमलावर पर पुलिस ने चलाई गोली

    ऑरेंज काउंटी के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी मिलनी और वो घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। इस घटना में किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी जानकार को निशाना बनना चाहता था हमलावर

    घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि बंदूकधारी मर चुका है और वह एक सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारी था जो शायद अपने किसी जानने वाले को निशाना बना रहा था।