विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के ओक्लाहोमा-कनसास में भयंकर बवंडर, 12 लोगों को आईं चोटें; बिजली आपूर्ति ठप

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 27 Feb 2023 08:48 PM (IST)

सोशल मीडिया पर दिख रहा है कि बिजली की तारें सड़कों पर बिछी पड़ी हैं चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ है घरों की छतें टूट गई हैं और वाहन एक दूसरे पर चढ़ गए हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार कनसास और ओकलाहोमा में कुल नौ बार बवंडर आया।

पुलिस ने बताया कि एक लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में रात को 11 बजे भंयकर बवंडर आया।
पुलिस ने बताया कि एक लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में रात को 11 बजे भंयकर बवंडर आया।

शिकागो, रायटर। अमेरिका के ओक्लाहोमा और कनसास शहरों में रात भर लगातार बवंडर उठते रहे, जिससे कई सड़कें-भवन क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन पलट गए। बवंडर से 12 लोगों से अधिक लोगों को चोटें आईं और हजारों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ओक्लाहोमा पुलिस ने जानकारी दी कि बवंडर में चोटिल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि की राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है।

सड़कों पर बिछीं बिजली की तारें और मलबा

पुलिस ने आगे बताया कि एक लाख से अधिक की आबादी वाले इस शहर में रात को करीब 11 बजे भंयकर बवंडर आया। बवंडर इतना भयंकर था कि बिजली की तारें और मलबा गिरने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इससे ओक्लाहोमा शहर में करीब 12,000 घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपदा से संबंधित वीडियो फुटेज, सोशल मीडिया और स्थानीय समाचारों से इस आपदा की भयंकरता का पता चल रहा है।

सोशल मीडिया पर दिख रहा है कि बिजली की तारें सड़कों पर बिछी पड़ी हैं, चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ है, घरों की छतें टूट गई हैं और वाहन एक दूसरे पर चढ़ गए हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार कनसास और ओकलाहोमा में कुल नौ बार बवंडर आया।

कैलिफोर्निया में भारी बर्फबारी-बारिश

अमेरिका में मौसम बदलने के दौरान कई इलाकों को बवंडरों-तूफानों का सामना करना पड़ता है। सोमवार के लिए मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि कैलिफोर्निया, ऊपरी मिडवेस्ट और न्यू इंग्लैंड में सर्दियों के तेज तूफानों के साथ अमेरिका के मैदानी इलाकों में 177 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चलेंगी। इतना ही नहीं अपने कमोबेश सुहावने मौसम के लिए विख्यात कैलिफ़ोर्निया के ऊंचाई वाले हिस्सों को भी सप्ताह के अंत में भारी बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।