विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photo Gallery: पुतिन के कोप से दहले यूक्रेन के शहर; हर तरफ तबाही का मंजर, मिले खतरनाक संकेत..?

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 11:30 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 03:37 AM (IST)

रूस ने कर्च ब्रिज पर विस्फोट के जवाब में सोमवार को क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को निशाना ...और पढ़ें

रूस ने कर्च ब्रिज पर विस्फोट के जवाब में क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया।
रूस ने कर्च ब्रिज पर विस्फोट के जवाब में क्रूज मिसाइलों से यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया।

नई दिल्‍ली, आनलाइन डेस्‍क। रूस ने सोमवार को यूक्रेन में क्रूज मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए। हमलों में राजधानी कीव और नौ अन्य शहरों को निशाना बनाया गया। इन हमलों ने यूक्रेन में पूर्व में हुई तबाही की घटनाओं की याद द‍िला दी है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने इन हमलों को कर्च ब्रिज पर हुए विस्फोट की घटना का पलटवार बताया है। उन्‍होंने सोमवार को कहा कि यूक्रेन ने यदि भविष्‍य में इस तरह का आतंकी कृत्य किया तो उनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। देखें इन हमलों की भयावहता की तस्‍वीरें... 

राजधानी कीव पर भी बमबारी 

रूस की क्रूज मिसाइलों ने राजधानी कीव के साथ ही नौ अन्य शहरों को निशाना बनाया। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में 11 प्रमुख आधारभूत ढांचों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में 11 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 64 अन्‍य घायल हुए हैं।

81 क्रूज मिसाइलें दागीं

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों में कुल 81 क्रूज मिसाइलें दागीं। बताया जाता है कि इन मिसाइलों में से 43 को यूक्रेनी डिफेंस सिस्टम ने निशाने पर लगने से पहले ही ध्‍वस्‍त कर दिया।

आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया 

रूस यूक्रेन टकराव के बीते सात महीनों पर नजर डालें तो पाते हैं कि रूसी सेना ने कीव पर महीनों बाद ऐसा भीषण हमला किया है। रायटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रूसी मिसाइलों ने व्यस्त सड़कों, पार्कों, पर्यटन केंद्रों और शहर के आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया।

लाशें और घायलों को जमीन पर पड़े

समाचार एजेंसी रायटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन हमलों के बाद कीव में कई स्थानों पर लाशें देखी गईं। यही नहीं खून से लतफत घायलों को भी देखा गया। यूक्रेनी प्रशासन की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक कीव में पांच लोगों की मौत हुई है। इन हमलों में दर्जन भर लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

इलाके में विद्युत व्यवस्था बाधित

यूक्रेन के जिन दूसरे इलाकों को रूस की ओर से निशाना बनाया गया उनमें सुमी, टर्नोपिल, लवीव, पोल्टावा, जीटोमीर, डेनिप्रो, क्रेमेंचुक, खार्कीव और जपोरीजिया शहर शामिल हैं। बताया जाता है कि इन हमलों के बाद चार प्रांतों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों की परेशान‍ियां और बढ़ गई हैं। 

समुद्र से मिसाइलें छोड़ी गईं

इन हमलों के बाद रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की ओर से बयान जारी किया गया। पुतिन ने रूसी टेलीविजन पर कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों से यूक्रेन के ऊर्जा, सैन्य कमान, संवाद केंद्रों और अन्य प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया गया है। इसके लिए जमीन, आकाश और समुद्र से मिसाइलें छोड़ी गईं।

रूसी सेना के साथ लड़ रहे चेचेन लड़ाके

रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन में चेचेन लड़ाके भी रूसी सेना का साथ दे रहे हैं। वहीं बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर रूसी सैनिकों के साथ बेलारूस के सैनिकों की तैनाती का एलान किया है। 

ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की ओर से आठ क्षेत्रों में बिजली, पानी और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया। हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई है और बहुत से घायल हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और यूरोपीय यूनियन ने इन हमलों को बर्बर और कायरतापूर्ण बताया है।

नहीं हो रहा था इमारत का इस्‍तेमाल

जेलेंस्की ने कहा, रूस हमें धरती से मिटा देना चाहता है। लेकिन हम झुकेंगे नहीं। वहीं जर्मनी का कहना है कि कीव में स्थित उसके दूतावास की एक इमारत भी रूसी हमले का शिकार हुई है। फरवरी में रूसी हमला शुरू होने के बाद से इस इमारत का इस्तेमाल नहीं हो रहा था।

हमले को कायरतापूर्ण बताया

यूरोपीय यूनियन ने ताजा हमले को बर्बर और कायरतापूर्ण बताया है। रूसी मिसाइल हमलों के बाद रेडक्रास और अन्य स्वयंसेवी संगठनों ने यूक्रेन में मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत देने का कार्य रोक दिया है। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है।

भारतीयों को किया आगाह

यूक्रेन पर रूस के बढ़ते हमले को देख भारत ने दुनिया के अन्य देशों की तरह गंभीर चिंता जताई है। भारत ने अपने पुराने रुख को दोहराते हुए संबंधित पक्षों से तुरंत आक्रामक रवैये को खत्म करने और बातचीत की राह पर लौटने का आग्रह किया है। साथ ही अपने नागरिकों को सलाह दी है कि किसी गैरजरूरी कार्य के लिए यूक्रेन नहीं जाएं। वहां रहने वाले भारतीयों को भी आगाह किया है कि देश के भीतर कहीं आने-जाने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- Ukraine War: रूसी मिसाइल दागे जाने के बाद चीन ने यूक्रेन को पढ़ाया शांति का पाठ, कही ये बात...

यह भी पढ़ें- Ukraine War: रूसी मिसाइल दागे जाने के बाद चीन ने यूक्रेन को पढ़ाया शांति का पाठ, कही ये बात...