Move to Jagran APP

भारत में काम कर चुके कैंब्रिज एनालिटिका कर्मी की जहर से हुई थी मौत!

रोमानिया मूल का यह कर्मी कंपनी के लिए भारत में काम कर चुका था। यह जानकारी मामले में ह्विसल ब्लोअर की भूमिका निभा रहे क्रिस्टोफर वाइली ने ब्रिटिश संसद की स्थायी समिति के समक्ष दी है।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 08:06 PM (IST)
भारत में काम कर चुके कैंब्रिज एनालिटिका कर्मी की जहर से हुई थी मौत!

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। आंकड़ों के जरिये चुनाव प्रभावित करने के आरोपों में घिरी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका (सीए) के कर्मी डैन मुरेसान को केन्या में जहर दिए जाने का शक है। रोमानिया मूल का यह कर्मी कंपनी के लिए भारत में काम कर चुका था।

loksabha election banner

यह जानकारी मामले में ह्विसल ब्लोअर की भूमिका निभा रहे क्रिस्टोफर वाइली ने ब्रिटिश संसद की स्थायी समिति के समक्ष दी है। मुरेसान 2012 में केन्या के होटल में ठहरा था, तभी उसे जहर दिए जाने का शक है, इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। मुरेसान ने भारत में काफी सक्रियता से कार्य किया था। वाइली ने संभावना जताई है कि भारत में वह जिस प्रोजेक्ट से जुड़ा था, वह कांग्रेस से संबंधित था। मुरेसान पर डबल एजेंट होने का शक था।

एक तरफ वह कांग्रेस के लिए कार्य कर रहा था, वहीं दूसरी ओर उसने एक भारतीय अरबपति से भी धन लेकर उसे सूचनाएं दी थीं। यह भारतीय अरबपति कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना चाहता था। हालांकि वाइली ने यह भी कहा है कि वह जहर दिए जाने की बात शक के आधार पर कह रहे हैं। इस बाबत उनके पास कोई पुख्ता सुबूत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.