विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में की कटौती तो भड़के ट्रंप, कहा- राजनीति हो रही, अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा

Published: Thu, 19 Sep 2024 08:38 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:28 AM (IST)

अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती पर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कही ...और पढ़ें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फेडरल रिजर्व ने की ब्याज दरों में कटौती।
  2. डोनाल्ड ट्रंप बोले- यह बहुत बड़ी कटौती।
  3. कोरोना के बाद पहली बार घटी ब्याद दरें।

एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की आलोचना की। बुधवार को उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी कटौती है।

यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट, रुपये से लेकर गोल्ड तक, यूएस Fed की ब्याज दरों में कटौती का भारत पर पड़ेगा जबरदस्त असर

ट्रंप ने कहा कि मैं मान भी लेता हूं कि फेडरल रिजर्व राजनीति नहीं कर रही है तो भी इस फैसले से अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि फेडरल रिजर्व राजनीति कर रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि अर्थव्यवस्था बेहद खराब है।

यह भी पढ़ें: फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में आधा फीसदी अंक की कटौती का किया एलान, तेल की कीमतों में गिरावट

बुधवार को अमेरिका की फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की थी। इस वजह से डॉलर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सोने की कीमत उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल जरूर देखा गया। फेडरल रिजर्व ने 2020 में आई कोरोना महामारी के चार साल बाद यह कटौती की है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी शानदार व्यक्ति, अगले हफ्ते मुझसे मिलेंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों को क्यों कहा सबसे चतुर?