विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Queen Elizabeth Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हाल पहुंचकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2022 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 05:51 PM (IST)

Queen Elizabeth Funeral राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हाल लंदन (Westminster Hall London) का दौरा कर के महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हाल लंदन का दौरा किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हाल लंदन का दौरा किया।

लंदन, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हाल लंदन (Westminster Hall London) का दौरा किया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का पार्थिव शरीर यहीं रखा गया है। राष्‍ट्रपति ने अपनी और भारत के लोगों की तरफ से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंची हैं। वह इस अंतिम संस्‍कार में भारत सरकार की ओर से शिरकत कर रही हैं।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने यहां महारानी एलिजाबेथ की स्मृति में रखी शोक संदेश पुस्तका पर हस्ताक्षर भी किए। वह ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे के तहत शनिवार शाम को लंदन पहुंची थीं। वह सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। महाराजा चार्ल्स की ओर से बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) में रविवार शाम को विश्व नेताओं के लिए एक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) भी इस भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी लंदन पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी आधिकारिक शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने बकिंघम पैलेज में आयोजिज भोज कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बाइडन भी महारानी की राजकीय विधि विधान से होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। जो बाइडन के साथ अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी मौजूद हैं।

उल्‍लेखनीय है कि आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल आवास में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। महारानी का का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा। इस दौरान दुनिया की दिग्‍गज हस्तियां मौजूद रहेंगी। मौजूदा वक्‍त में महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव देह वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 12 सितंबर को नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग पहुंचकर संवेदनाएं व्‍यक्‍त की थी।

यह भी पढ़ें- क्‍वीन के अंतिम संस्कार के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां, सैकड़ों विश्व नेता पहुंच रहे लंदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।