विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिपब्लिकन पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी, चुनावी हार के बाद सीनेट और प्रतिनिधि सभा में नए नेताओं पर मंथन

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:11 AM (IST)

सीनेट में बहुमत के नेता रहे जान थ्यून को अल्पमत के नेता पद के लिए फिलहाल कोई सीधी चुनौती नहीं ...और पढ़ें

अमेरिकी संसद में सीनेट और प्रतिनिधि सभा में नए नेताओं के चयन को लेकर मंथन

अमेरिकी संसद में सीनेट और प्रतिनिधि सभा में नए नेताओं के चयन को लेकर मंथन

HighLights

  1. अमेरिकी संसद में सीनेट और प्रतिनिधि सभा में नए नेताओं के चयन को लेकर मंथन

  2. सीनेट में जान थ्यून, प्रतिनिधि सभा में स्टीव स्केलिस और जिम जॉर्डन मैदान में

रॉयटर, वाशिंगटन। चुनाव में करारी हार के एक सप्ताह बाद अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी अपने संसदीय नेतृत्व में बदलाव की तैयारी कर रही है। मंगलवार को पार्टी के सांसदों को तय करना था कि अगले साल संसद में अल्पमत दल के रूप में उनकी कमान कौन संभालेगा। चुनाव में डेमोक्रेट ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा, दोनों में बहुमत हासिल किया है।

सीनेट में बहुमत के नेता रहे जान थ्यून को अल्पमत के नेता पद के लिए फिलहाल कोई सीधी चुनौती नहीं दिख रही। हालांकि, कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने चुनावी हार की समीक्षा के बाद नेतृत्व का चुनाव टालने की मांग की है।

उनका मानना है कि जल्दबाजी में पुराने नेतृत्व को फिर चुनने से पार्टी में बदलाव का संदेश नहीं जाएगा। सीनेटर जोश हावली ने कहा कि पार्टी को पहले यह विचार करना चाहिए कि उससे कहां चूक हुई।

प्रतिनिधि सभा में अल्पमत के नेता पद के लिए स्टीव स्केलिस और जिम जार्डन के बीच मुकाबला है। मौजूदा स्पीकर माइक जानसन ने नेतृत्व जारी रखने में रुचि नहीं दिखाई है।

उन्होंने डेमोक्रेट के बहुमत वाली नई प्रतिनिधि सभा में अराजकता की आशंका जताई। वहीं, कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने हार के बाद पार्टी की रणनीति पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत बताई है।

सर्वेक्षण में ईरान युद्ध खत्म करने की मांग सबसे आगे

इस बीच, रॉयटर-इप्सोस के सर्वेक्षण में ज्यादातर अमेरिकियों ने नई डेमोक्रेटिक कांग्रेस से ईरान युद्ध खत्म कराने और ट्रंप के आयात शुल्क हटाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, 71 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि संसद ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए कानून पारित करे। इनमें 93 प्रतिशत डेमोक्रेट और 51 प्रतिशत रिपब्लिकन शामिल हैं।

इसके अलावा 62 प्रतिशत लोगों ने आयात शुल्क हटाने का समर्थन किया। करीब 90 प्रतिशत अमेरिकी चाहते हैं कि कांग्रेस अपने शुरुआती 100 दिनों में महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत पर ध्यान दे।

हालांकि, ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। 42 प्रतिशत ने इसे देश के लिए नुकसानदेह, जबकि 33 प्रतिशत ने अच्छा कदम बताया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।