विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश नाकाम, एफबीआई ने कार्रवाई कर कई लोगों को किया गिरफ्तार

Published: Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM (IST)

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक बड़े आयोजन को निशाना बनाकर किए जाने वाले कथित हमले की साजिश को विफल कर दिया है।

व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश नाकाम (फोटो- रॉयटर)

व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश नाकाम (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

  2. मामले से जुड़े आरोपों को बाद में सार्वजनिक किए जाने की संभावना है

एपी, वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक बड़े आयोजन को निशाना बनाकर किए जाने वाले कथित हमले की साजिश को विफल कर दिया है।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पटेल के अनुसार, संभावित हमला रविवार को व्हाइट हाउस परिसर में आयोजित यूएफसी केज-फाइटिंग शो के दौरान किया जाना था। हालांकि, सुरक्षा कारणों से खतरे की प्रकृति और संदिग्धों की योजना के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।

मामले से जुड़े आरोपों को बाद में सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। मामले की जानकारी रखने वाले एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि ओहियो, मिसौरी और कैलिफोर्निया सहित कई राज्यों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि एफबीआइ को 10 जून को इस संभावित खतरे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने जांच और निगरानी शुरू कर दी।

पटेल ने एक्स पर कहा कि एफबीआई, न्याय विभाग और अन्य सहयोगी एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई के कारण कथित हमले की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।