विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OpenAI ने एपल पर किया जवाबी मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के लगाए आरोप

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:23 AM (IST)

ओपनएआई ने एपल पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने और हार्डवेयर सप्लायर्स तक पहुंच बाधित करने का आरोप लगाया है। कंपनी के गुप्त कारोबारी राज या खास तकनीक को ट्रेड सीक्रेट्स कहते हैं। ऐसी जानकारी जिसे कोई कंपनी दूसरी कंपनियों से छिपाकर रखती है ताकि प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनी रहे।

ओपनएआई और एपल के बीच कानूनी जंग तेज हो गई है

ओपनएआई और एपल के बीच कानूनी जंग तेज हो गई है

HighLights

  1. ओपनएआई और एपल के बीच कानूनी जंग तेज हो गई है

  2. ओपनएआई ने एपल पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के आरोप लगाए हैं

रॉयटर, न्यूयॉर्क। दुनिया की दो दिग्गज कंपनियों ओपनएआई और एपल के बीच कानूनी जंग तेज हो गई है। ओपनएआइ ने शुक्रवार को एपल के खिलाफ जवाबी मुकदमा दायर किया।

ओपनएआई ने एपल पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने और हार्डवेयर सप्लायर्स तक पहुंच बाधित करने का आरोप लगाया है।

कंपनी के गुप्त कारोबारी राज या खास तकनीक को ट्रेड सीक्रेट्स कहते हैं। ऐसी जानकारी जिसे कोई कंपनी दूसरी कंपनियों से छिपाकर रखती है ताकि प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनी रहे।

इससे पहले एपल ने ओपनएआई पर मुकदमा किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ओपनएआई ने एपल की तकनीक तक पहुंच पाने के लिए एपल के कर्मचारियों को एपल छोड़कर ओपनएआई में नौकरी करने के लिए उकसाया।

ओपनएआई ने कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दायर जवाबी दावे में कहा कि एपल की रोजगार संबंधी नीतियां कर्मचारियों को कंपनी में फंसाए रखने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। फिलहाल एपल ओपनएआई ने इस मामले में टिप्पणी नहीं की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।