Move to Jagran APP

अमेरिका में एक दिन में मिले एक लाख 94 हजार संक्रमित, ब्राजील में पीड़ितों का आंकड़ा 60 लाख के पार

अमेरिका में गत हफ्ते रोजाना औसतन एक लाख 66 हजार 272 नए मामले पाए गए। इस देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा मामले टेक्सास प्रांत में हैं। यहां अब तक कुल 11 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 08:49 PM (IST)
अमेरिका में एक दिन में मिले एक लाख 94 हजार संक्रमित, ब्राजील में पीड़ितों का आंकड़ा 60 लाख के पार
अमेरिका में बीते हफ्ते रोजाना औसतन पाए गए एक लाख 66 हजार केस

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर विकराल होती जा रही है। इस देश में रोजाना रिकॉर्ड संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में एक लाख 94 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई। इससे कुल मामले एक करोड़ 20 लाख के पार पहुंच गए हैं। अब तक कुल दो लाख 60 हजार से ज्यादा पीड़ितों की जान गई है।

loksabha election banner

अमेरिका में गत हफ्ते रोजाना औसतन एक लाख 66 हजार 272 नए मामले पाए गए। इस देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा मामले टेक्सास प्रांत में हैं। यहां अब तक कुल 11 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। कैलिफोर्निया में भी पीडि़तों की संख्या 11 लाख के करीब पहुंच गई है। जबकि फ्लोरिडा में कोरोना रोगियों का आंकड़ा नौ लाख 20 हजार से ज्यादा हो गया है। महामारी से निपटने के लिए कुछ राज्यों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने एक आदेश जारी कर लोगों से कहा है कि वे रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलें। ओहियो के गवर्नर माइक डीवाइन ने भी प्रांत में इस तरह के उपाय किए हैं। जबकि कई प्रांतों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

रूस में पाए गए 25 हजार नए मामले

रूस के कोरोना रिस्पांस सेंटर ने शनिवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड करीब 25 हजार नए केस पाए गए। इससे पीड़ितों का आंकड़ा 20 लाख 64 हजार से ज्यादा हो गया है। इन नए मामलों में से 7,168 राजधानी मॉस्को में मिले हैं। रूस में कुल 35 हजार 778 पीड़ितों की मौत हुई है।

ब्राजील में पीड़ितों का आंकड़ा 60 लाख पार

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 38 हजार 397 नए संक्रमित मिलने से पीड़ितों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया है। इस लैटिन अमेरिकी देश में कुल एक लाख 68 हजार से अधिक पीडि़तों की जान गई है।

कोरोना महामारी से जुड़े प्रमुख बिंदु

ईरान : कोरोना के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए कारोबारों को बंद कर दिया गया है। तेहरान समेत कई शहरों के बीच आवाजाही भी रोक दी गई है।

मेक्सिको : बीते 24 घंटों में 6,426 नए पॉजिटिव केस मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख से ज्यादा हो गया। एक लाख से ज्यादा मौत हुई है।

पाकिस्तान : यहां कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। देशभर में 2,843 नए मामलों की पुष्टि से मरीजों की संख्या तीन लाख 71 से ज्यादा हो गई।

म्यांमार : देश में 1,532 नए केस मिलने से कोरोना पीड़ितों की संख्या 76 हजार 414 हो गई। यहां अब तक कुल 1,695 पीड़ितों की जान गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.