विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनी ट्रैप में फंसे एनवीडिया CEO: जेन्सेन हुआंग को लगा 7.4 अरब का झटका, माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की दो नंबर कंपनी

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM (IST)

एनवीडिया के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट आई है। एआई के भविष्य को लेकर अनिश्चितता और कंपनी के सीईओ ...और पढ़ें

एनवीडिया के शेयर गिरे, माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बना

एनवीडिया के शेयर गिरे, माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बना

HighLights

  1. माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 543.25 डॉलर पर बंद हुए

  2. एनवीडिया के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया है। इसी कारण मंगलवार को एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट आई है। एआई के भविष्य को लेकर अनिश्चितता और कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग को विदेशी खुफिया एजेंसी का निशाना बनाए जाने की जांच के चलते निवेशकों में चिंता बढ़ गई।

इस गिरावट के कारण माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया।

माइक्रोसॉफ्ट के शेयर 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 543.25 डॉलर पर बंद हुए, जबकि एनवीडिया के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और ये करीब 167.11 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे।

हुआंग ने अपनी पत्नी से मांगी माफी

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अंतरंग संबंधों की बात स्वीकार करते हुए अपनी पत्नी, परिवार और कंपनी के सहयोगियों से माफी मांगी है। इस मामले में हनीट्रैप और चीनी जासूसी तंत्र से जुड़े होने के आरोपों के बीच कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। उधर, चीन के विदेश मंत्रालय ने जासूसी के आरोपो को खारिज किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जिआकुन ने सोमवार को कहा कि इस मामले में पहले भी प्रतिक्रिया दी जा चुकी है। एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने का आरोप निराधार है। यह चीन को बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है। उधर, एनवीडिया के प्रवक्ता ने संकेत दिया कि चल रहे घटनाक्रम से कंपनी के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीईओ भी अपने पद पर बने रहेंगे।

हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की और इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे कामों से मेरी पत्नी और बच्चों को बहुत दुख पहुंचा है। इसका कोई बहाना नहीं है। मुझे गहरा पछतावा है।"

उन्होंने कंपनी के सहयोगियों और शेयरधारकों का भरोसा फिर से जीतने का भरोसा भी दिलाया। हालांकि, हुआंग ने अपने पत्र में एलिस हुआंग का नाम नहीं लिया। हुआंग ने आगे लिखा कि ताउम्र मेरे परिवार ने मुझे प्यार और साथ दिया है। वे मेरी ईमानदारी और वफादारी के हकदार हैं।

इसके बजाय, मैंने उन्हें निराश किया है और उस ज़िंदगी को नुकसान पहुंचाया है जिसे हमने मिलकर बनाया था। मैंने जो किया और उससे दूसरों को जो दुख पहुंचा, उसकी पूरी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं, और इसके चलते मिलने वाली आलोचना को भी स्वीकार करता हूं।

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि हुआंग के संबंध एलिस हुआंग से थे। एलिस सिंगापुर स्थित कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी हैं। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि वह चीनी खुफिया तंत्र के लिए काम कर रही थीं। मेगास्पीड एनवीडिया से एआइ चिप खरीदती है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस कंपनी के जरिये प्रतिबंधित उन्नत चिप चीन तक पहुंचाई गईं।

रॉयटर के अनुसार, एनवीडिया ने कहा कि रिपोर्टों में उसके सीईओ को विदेशी खुफिया अभियान का निशाना बनाए जाने की बात सामने आने के बाद बोर्ड ने स्वतंत्र जांच का फैसला किया है। स्वतंत्र निदेशकों की समिति बाहरी सलाहकारों की मदद से जांच की निगरानी करेगी।

(क्रेडिट- रॉयटर)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।