विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीनी जासूसी कांड के रडार पर आए Nvidia सीईओ, अमेरिकी कांग्रेस ने पूछताछ के लिए भेजा समन

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:27 AM (IST)

एनवीडिया ने अपने सीईओ के चीनी जासूस के संपर्क में रहने के आरोपों को आधारहीन बताया है।बताया गया है कि ...और पढ़ें

चीनी महिला से नजदीकी के आरोपों पर एनवीडिया सीईओ अमेरिकी संसद में तलब

चीनी महिला से नजदीकी के आरोपों पर एनवीडिया सीईओ अमेरिकी संसद में तलब

HighLights

  1. तीन सदस्यीय समिति बंद कमरे में जेनसेन हुआंग से करेगी पूछताछ 

  2. महिला के चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का शक

एएनआई, वाशिंगटन। चीनी कारोबारी महिला के रूप में कथित तौर पर काम कर रही एक जासूस के संपर्क में रहने के आरोपों को लेकर एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग को अमेरिकी संसद के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

एक्सियोस के अनुसार, तीन सदस्यीय समिति ने हुआंग से बंद कमरे में पूरे मामले पर जानकारी देने को कहा है। ट्रंप प्रशासन की ओर से सांसदों के बीच प्रसारित एक मेमो में आशंका जताई गई है कि उक्त महिला को चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने जासूसी के लिए भेजा था।

हालांकि, एनवीडिया ने अपने सीईओ के चीनी जासूस के संपर्क में रहने के आरोपों को आधारहीन बताया है। बताया गया है कि उक्त महिला सिंगापुर स्थित डाटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की कर्मचारी थी।

आरोप है कि इसी कंपनी के जरिये एनवीडिया की एआइ चिप चीन भेजी गई। इस मामले में न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि महिला चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थी और बीजिंग को सूचनाएं भेज रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला की पहचान एलिस हुआंग या हुआंग ली के रूप में हुई है। जेनसेन हुआंग के साथ उसकी कई वर्षों से नजदीकी होने की बात भी सामने आई है।

वहीं, वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी तकनीकी नीति के सलाहकार के रूप में हुआंग पर अपने भरोसे को लेकर अनिश्चितता जताई है। हालांकि, फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि जब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आती, उन्हें हुआंग पर पूरा भरोसा है।


बाइनेंस के नए सीएफओ होंगे जस्टिन येक
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस ने शनिवार को घोषणा की कि उसके मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कैसर एनजी कंपनी छोड़ देंगे।

उनकी जगह जस्टिन येक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही हैकरों ने बाइनेंस से कथित तौर पर रिकॉर्ड 6.3 अरब डॉलर की रकम चुरा ली थी।

बाइनेंस की को-सीईओ यी हे ने बयान में कहा कि कंपनी में पांच साल से अधिक समय बिताने के बाद कैसर एनजी ने अपना नया उद्यम शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस बदलाव की तैयारी पिछले छह महीने से चल रही थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।