विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या एनवीडिया के CEO की बेटी को चीन के 'जासूसी' मामले के बारे में पता था? वायरल वीडियो से छिड़ी बहस

Published: Thu, 12 Nov 2026 02:12 PM (IST)

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और चीनी जासूस होने की आरोपी एलिस हुआंग के बीच कथित संबंधों को लेकर मई ...और पढ़ें

जेन्सेन और एलिस के रिश्ते के बारे में एनवीडिया के सीईओ की बेटी को पता था?

जेन्सेन और एलिस के रिश्ते के बारे में एनवीडिया के सीईओ की बेटी को पता था?

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग, चीनी जासूस एलिस हुआंग संबंध विवाद।

  2. ताइपे डिनर का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल।

  3. बेटी मैडिसन हुआंग की मौजूदगी से परिवार की जानकारी पर बहस।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग और चीनी जासूस होने की आरोपी एलिस हुआंग के बीच कथित संबंधों को लेकर चल रहे विवाद के बीच मई 2025 में ताइवान की राजधानी में हुए एक डिनर का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

वायरल हो चुके फुटेज के अपने विश्लेषण में ताइवानी ब्रॉडकास्टर टीवीबीएस ने पाया कि जब एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग को एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ अंतरंग होते देखा गया, तब उनकी बेटी मैडिसन हुआंग भी अपने पति के साथ उसी ताइपे होटल में मौजूद थीं।

पिता जेन्सेन की तस्वीर लेती हुई दिखीं मैडिसन

रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में एनवीडिया में प्रोडक्ट मार्केटिंग की सीनियर डायरेक्टर मैडिसन हुआंग क्लिप में अपने पिता की तस्वीर लेती हुई दिखाई देती हैं। उनके साथ एलिस हुआंग भी हैं, जिनका मैडिसन से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी जांच की थी और इस नतीजे पर पहुंचे थे कि वह चीनी खुफिया तंत्र से जुड़ी हुई थीं।

होटल के बाहर लिए गए फुटेज में एक जगह जेन्सेन हुआंग को एक चीनी बिजनेसवुमन की कमर पर हाथ रखे हुए और फिर झुककर उनके गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके आस-पास मौजूद भीड़ में उनकी बेटी और दामाद निको कैप्रेज भी मौजूद थे।

क्या मैडिसन को जेन्सेन के रिश्ते के बारे में पता था?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस कार्यक्रम के दौरान मैडिसन हुआंग की मेगास्पीड के एक अधिकारी के साथ काफी करीबी बातचीत हुई। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है कि क्या हुआंग परिवार को जेन्सेन हुआंग के विवाहेतर संबंधों के बारे में पता था।

सोशल मीडिया रिएक्शन

वीडियो पर एक एक्स यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सुना है कि जेन्सेन हुआंग के माता-पिता को भी इस बारे में पता था। वे उन्हें तलाक नहीं लेने देते।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "बात यह नहीं है कि हुआंग बहुत साहसी हैं, बल्कि सच तो यह है कि सभी को पहले से ही पता है, जिसमें हुआंग का परिवार भी शामिल है। हर कोई इस रिश्ते को चुपचाप स्वीकार कर लेता है।"

हालांकि, एक यूजर ने कहा, "हो सकता है कि यह सब बस शिष्टाचार के नाते हो रहा हो, क्योंकि उन्होंने जीपीयू की सबसे बड़ी बिक्री डीलों में से एक पर हस्ताक्षर किए हैं।" उसने आगे लिखा, "ऐसा लगता है कि सभी एशियाई देश एक जैसे हैं। यहां जब भी किसी पुरुष और महिला के बीच कोई बातचीत या व्यवहार होता है तो हम तुरंत उसका विश्लेषण करने लगते हैं। जबकि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में पले-बढ़े लोग इसे कोई बड़ी बात नहीं मानते।"

यह भी पढ़ें: 'एलन, प्लीज हायर जेन्सेन'; एनवीडिया के CEO को लेकर एक्स यूजर की अपील पर मस्क ने क्या दिया जवाब?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।