विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

America Mass Shooting: अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में गोलीबारी, एक व्यक्ति की हुई मौत; 11 लोग घायल

Published: Sun, 01 Jun 2025 11:36 PM (IST)

उत्तरी कैरोलिना के हिकोरी में एक घर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 घायल ...और पढ़ें

एक घायल की हालत गंभीर है जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती (फोटो: रॉयटर्स)
एक घायल की हालत गंभीर है जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. कटाबा काउंटी के हिकोरी शहर की घटना
  2. घटनास्थल की जांच कर रही पुलिस
  3. इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है

एपी, हिकोरी। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। इसने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कटाबा काउंटी के हिकोरी शहर में रविवार की देर रात हुई।

एक घायल की हालत गंभीर है जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि नॉर्थ कैरोलीन राज्य जांच ब्यूरो और हिकोरी पुलिस विभाग घटनास्थल की जांच कर रहे हैं और अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हमलावरों की पहचान की जा रही

घटना की जांच कैटावबा काउंटी शेरिफ कार्यालय, हिकोरी पुलिस और नॉर्थ कैरोलीना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। अधिकारी फिलहाल हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब तक किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आम लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है। अभी तक गोली चलाने वालों की संख्या का भी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी, साउथ कैरोलिना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल