यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
9 महीने से बेटे की लाश के साथ रह रही थी महिला, घर में भरे पड़े थे चूहे और मुर्गे; दरवाजा खुलते ही उड़े होश
न्यू ऑर्लिन्स में एक महिला अपने बेटे के मृत शरीर के साथ मिली जिसके बाद वह जांच के घेरे में ...और पढ़ें

HighLights
- न्यू ऑर्लिन्स शहर का है मामला
- महिला मानसिक रूप बीमार है
- पड़ोसियों ने पहले भी शिकायत की थी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स शहर में एक महिला को उसके बेटे के मृत शरीर के साथ पाए जाने पर जांच के दायरे में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके बेटे की मृत्यु 9 महीने पहले हो गई थी।
उसके घर के अंदर और आस-पास काफी कचरे का ढेर पाया गया है। नोला डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के घर में मुर्गे, मुर्गियां और चूहे भरे हुए थे। पड़ोसियों ने कई बार घर की स्थिति को लेकर शिकायत की थी।
घर से हटाया जाएगा कचरा
एक डॉक्टर ने बताया कि पाया गया शव महिला के बेटे का है, जो 9 महीने पहले मर गया था। अधिकारियों के पूछने पर महिला ने बताया कि उसका बेटा कई स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहा था। अधिकारियों ने यह जानने की कोशिश की कि महिला ने इसके बारे में पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया।
अधिकारियों ने घर की सफाई कर वहां से कचरा हटाने और मच्छरों को नियंत्रित करने के उपाय करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है। मामले की जांच की जा रही है और स्थिति की समीक्षा के बाद घर को सैनिटाइज किया जाएगा।
