चीन और ताइवान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने संबंधों को किया सुदृढ़, सीनेट में बिल पेश
चीन और ताइवान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दोस्ती को और सुदृढ़ किया है। चीन के कम्युनिस्ट मूल्यों के विपरीत ताइवान में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी सीनेट में एक बिल पेश किया है।
वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका सीनेट में ताइवान से संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए एक बिल पेश किया गया। चीन और ताइवान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच यह बिल काफी अहम माना जा है। इस बिल को अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबिया और जेफ मर्कले ने पेश किया। इस बिल का मकसद अमेरिका और ताइवान के बीच द्विदलीय संबंध को मजबूत करना है। चीन की कम्युनिस्ट शासन के विपरीत ताइवान में राजनीतिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
अमेरिका का एक लोकतांत्रिक साथी है ताइवान
रूबियो ने विज्ञप्ति में कहा कि यह विधेयक एक अंतर-ताइवान नीति बल बनाकर यूएस-ताइवान संबंधों को मजबूत करेगा। यूएस-ताइवान सांस्कृतिक विनिमय फाउंडेशन की स्थापना करेगा। रूबिया ने कहा कि वह अमेरिका का एक लोकतांत्रिक साथी है। वह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा भागीदार भी है। उसके साथ अमेरिका के सामरिक रिश्ते हैं।